Chandauli News: पेमेंट में देरी और कम मजदूरी से नाराज़ RY के श्रमिकों का प्रदर्शन, समय पर वेतन व बढ़ी हुई मजदूरी की उठाई मांग

Newzo

• 11:53 AM • 29 Jul 2026

Chandauli RY Workers Protest: लगातार दो महीने से वेतन न मिलने और कम मजदूरी मिलने के आरोपों से नाराज़ RY के श्रमिक सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने समय पर भुगतान, दैनिक मजदूरी बढ़ाने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई. चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे.

पेमेंट में देरी और कम मजदूरी से नाराज़ RY के श्रमिकों का प्रदर्शन, समय पर वेतन व बढ़ी हुई मजदूरी की उठाई मांग

पेमेंट में देरी और कम मजदूरी से नाराज़ RY के श्रमिकों का प्रदर्शन, समय पर वेतन व बढ़ी हुई मजदूरी की उठाई मांग

Google CTA

Chandauli News: नगर स्थित RY में कार्यरत वेल्डर, हेल्पर एवं अन्य श्रमिकों ने समय पर वेतन न मिलने और कम मजदूरी दिए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग दो महीने से उनका भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. 

यह भी पढ़ें...

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि सरकार की ओर से वेल्डरों के लिए ₹600 से ₹700 तथा हेल्परों के लिए अधिक भुगतान स्वीकृत है, लेकिन उन्हें केवल ₹320 से ₹375 तक ही मजदूरी मिल रही है. श्रमिकों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के माध्यम से भुगतान होने के कारण उन्हें पूरी राशि नहीं मिलती. साथ ही उनका कहना है कि हर महीने की 10 तारीख को कार्य अवधि पूरी होने के बावजूद भुगतान 50 दिन या उससे अधिक समय बाद किया जाता है, जबकि उनकी मांग है कि 15 तारीख तक वेतन उनके बैंक खाते में पहुंच जाए. 
श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी है. हेलमेट, सेफ्टी शूज़, दस्ताने और अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. 

प्रदर्शन के दौरान दीपक कुमार, कार्तिक यादव और गुलजार अली समेत कई श्रमिकों ने कहा कि वर्तमान मजदूरी में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है. उन्होंने हेल्परों का वेतन बढ़ाकर कम से कम ₹500 तथा वेल्डरों का वेतन ₹700 से ₹800 प्रतिदिन किए जाने की मांग की. साथ ही समय पर वेतन, अवकाश और बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई. 

धरना-प्रदर्शन में नंदलाल कुमार, अमित पटेल, जयकुमार यादव, रवि रावत, कुलभूषण, विष्णु अंसारी, इश्तियाक अहमद, पंकज यादव, सोनू, सुजीत यादव, सत्य यादव, नितिन, विक्की यादव, सरवन, बृजेश कुमार, जितेंद्र ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, आकाश यादव, दिनेश यादव, दिलशाद अली, संदीप यादव, जुल्फिकार अली, देवेंद्र मलिक, बाबू और जय यादव सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे. श्रमिकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.