4 घंटे BF संग होटल में थी पत्नी और बाहर इंतजार करता रहा पति… दोनों के बाहर निकलते ही जो हुआ उसने सबको हिला डाला

संजीव शर्मा

06 Oct 2026 (अपडेटेड: 06 Oct 2026, 10:45 AM)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होटल के बाहर पति-पत्नी और एक युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर का बताया जा रहा है.

Bijnor Husband Wife News

Bijnor Husband Wife News

Google CTA

Bijnor Husband Wife News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होटल के बाहर पति-पत्नी और एक युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित एक होटल के बाहर का बताया जा रहा है. मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब का आरोप है कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ होटल आई थी. जानकारी मिलने के बाद वह होटल पहुंचा और करीब चार घंटे तक पत्नी के बाहर आने का इंतजार करता रहा. शाम करीब 7 बजे पत्नी को युवक के साथ बाहर निकलते देख उसने विरोध किया. इसके बाद सड़क पर काफी देर तक हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति, पत्नी तथा युवक को थाने ले गई.

यह भी पढ़ें...

कथित ब्वॉयफ्रेंड ने फोन कर बताया

शोएब के मुताबिक 3 अक्टूबर को उसे उसकी पत्नी के कथित ब्वॉयफ्रेंड ने फोन किया था. उसने बताया कि वह उसकी पत्नी के साथ चांदपुर आया है. यह जानकारी मिलने के बाद शोएब चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित होटल पहुंच गया. उसका कहना है कि वह पत्नी के बाहर आने का इंतजार करता रहा और करीब चार घंटे होटल के बाहर मौजूद रहा. इसके बाद जब उसकी पत्नी एक युवक के साथ होटल से बाहर निकली तो दोनों कार में बैठ गए. पत्नी को युवक के साथ देखकर शोएब ने मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया. शोएब के मुताबिक कार में शराब की बोतल भी रखी हुई थी.

कार लेकर जाने लगा युवक

शोएब का आरोप है कि विवाद के दौरान ब्वॉयफ्रेंड कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसने कार की चाबी निकाल ली और गाड़ी के पास खड़ा हो गया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. कुछ ही देर में होटल के बाहर सड़क पर विवाद बढ़ गया. पति और युवक के बीच नोकझोंक देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर दोनों के बीच विवाद और हंगामा दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें- पिज्जा कैफे में ब्वॉयफ्रेंड संग बैठी थी बहन..., अचानक पहुंचे भाईयों ने दोनों को बाहर बुलाया, फिर सड़क पर हुआ बड़ा कांड!

 

पुलिस पहुंची तो तीनों को थाने ले गई

विवाद बढ़ने के बाद शोएब ने पुलिस और अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया. सूचना मिलने पर पुलिस होटल के बाहर पहुंची और पति, पत्नी और युवक को थाने ले गई. थाने में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच बहस हुई. इसके बाद शोएब ने पुलिस को अपनी शिकायत दी. उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नोएडा निवासी युवक के साथ मिलकर गलत काम करती है. शोएब का यह भी आरोप है कि जब वह पत्नी की कथित गतिविधियों का विरोध करता है तो उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है. उसने पुलिस को बताया कि उसका 7 फरवरी 2022 को निकाह हुआ था.

पत्नी ने भी पति पर लगाए आरोप

इस मामले में केवल शोएब की शिकायत ही नहीं है. पुलिस के मुताबिक महिला ने भी अपने पति शोएब के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. महिला पहले भी शोएब के खिलाफ शिकायत कर चुकी है. चांदपुर के सीओ देश दीपक ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने आए थे और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे. पुलिस के अनुसार महिला की ओर से भी शोएब के खिलाफ शिकायत दी गई है और उसकी पहले की शिकायत की भी जांच की जा रही है. ऐसे में होटल के बाहर शुरू हुआ विवाद अब पति-पत्नी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के मामले में बदल गया है.

VIDEO वायरल होने के बाद चर्चा में आया मामला

होटल के बाहर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. वीडियो में पति और कथित ब्वॉयफ्रेंड के बीच बहस के दौरान सड़क पर हुआ हंगामा दिखाई दे रहा है. हालांकि, शोएब की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. सीओ चांदपुर देश दीपक के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें और आरोप सामने आए हैं. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी.