दिल्ली मेट्रो में ये क्या लेकर घूम रहे थे बरेली के लड़के, मशीन में बैग रखते ही पुलिस ने पकड़ा; दोनों के छूटे पसीने

यूपी तक

• 01:47 PM • 03 Jul 2026

दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ ने दो युवकों के बैग से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

Delhi Metro Security Breach: दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा चेकिंग के दौरान दो यात्रियों के बैग से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. मामला गुरुवार का है, जब सीआईएसएफ के जवानों ने रूटीन चेकिंग के दौरान इस हथियार को पकड़ा.

यह भी पढ़ें...

हथियार के साथ पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान राजवीर और गौरव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं. दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो में इस तरह हथियार का मिलना सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है. आखिर ये युवक दिल्ली के दिल कहे जाने वाले मंडी हाउस में कट्टा लेकर क्या करने आए थे? पुलिस की पूछताछ में जो शुरुआती बातें सामने आ रही हैं, वो वाकई चौंकाने वाली हैं.

एक्स-रे मशीन में खुली पोल

मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान रोज की तरह सामान की स्कैनिंग कर रहे थे. जैसे ही इन दोनों युवकों का बैग एक्स-रे मशीन के अंदर गया, स्क्रीन पर जवानों को कुछ संदिग्ध नजर आया. जब बैग को खोलकर मैन्युअली चेक किया गया, तो बैग के अंदर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस छिपाकर रखा गया था.

जवानों ने बिना वक्त गंवाए दोनों युवकों को तुरंत हिरासत में ले लिया और दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी.

यूपी से दिल्ली तक... क्या था इरादा?

दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उत्तर प्रदेश के बरेली से आए ये युवक आखिर किस मकसद से दिल्ली मेट्रो में हथियार लेकर घूम रहे थे.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 

"शुरुआती पूछताछ में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन दोनों के पास इस हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज है? इसके अलावा उनके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि क्या यह हथियार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लाया गया था."

 

 

सुरक्षा पर बड़ा सवाल

भले ही सीआईएसएफ की मुस्तैदी से यह हथियार समय रहते पकड़ लिया गया, लेकिन घटना इस बात की याद दिलाती है कि थोड़ी सी भी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है. 

दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं, ऐसे में यूपी से दिल्ली तक कट्टा लेकर पहुंच जाना और मेट्रो स्टेशन के अंदर दाखिल हो जाना बेहद संवेदनशील मामला है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से राज उगलवाने में जुटी है.