बरेली के मदरसे में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का होने जा रहा था खतना, यूं बाल-बाल बचे

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नेत्रहीन प्रोफेसर को जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रोफेसर को मदरसे में ले जाकर उसका खतना कराया जा रहा था और नाम बदलकर 'हामिद' रखा जा रहा था.

Google CTA
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धर्मांतरण से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है. बता दें कि यहां एक नेत्रहीन प्रोफेसर को शादी और बेहतर जीवन का लालच देकर न सिर्फ बरगलाया गया, बल्कि उसे एक मदरसे में ले जाकर जबरन उसका खतना कराने की कोशिश भी की गई.
 

2

2/7

|

अलीगढ़ की अखिलेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे प्रभात उपाध्याय 15 अगस्त से लापता थे. बता दें कि प्रभात ने AMU से एमफिल और हैदराबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी और राजकीय इंटर कॉलेज में प्रोफेसर थे. 
 

3

3/7

|

जांच के दौरान पुलिस ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया कि बरेली के एक मदरसे में प्रभात उपाध्याय का धर्मांतरण केवल नाम बदलकर 'हामिद' रखने तक सीमित नहीं था, बल्कि उसका खतना कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी. हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस प्रयास को विफल कर दिया. 
 

4

4/7

|

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की और मदरसे पर छापा मारा.  इस कार्रवाई में उन्होंने अब्दुल मजीद और दो साथियों, सलमान आरिफ व फहीम को गिरफ्तार किया. 
 

5

5/7

|

एसपी वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कोई एकल घटना नहीं है बल्कि एक संगठित गिरोह की साजिश थी जो मानसिक या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशाना बनाकर धर्मांतरण कराता है.
 

6

6/7

|

जांच में यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह केवल बरेली तक सीमित नहीं है. यह देश के अन्य राज्यों में सक्रिय है, और पुलिस पहले से ही कई संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर चुकी है, जिनमें और गिरफ्तारी की संभावना है.
 

7

7/7

|

प्रभात के पास से धार्मिक किताबें, जाकिर नाइक की सीडी और धर्मांतरण दस्तावेज बरामद हुए. साथ ही, सलमान और अब्दुल मजीद के कई संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन सामने आए, जिससे फंडिंग नेटवर्क भी उजागर हुआ.