बुलंदशहर के विभोर भारद्वाज ने AI की मदद से सिविल सेवा में कैसे लाई 19वीं रैंक... कमाल की इनकी सक्सेस स्टोरी

निष्ठा ब्रत

• 01:30 PM • 20 Aug 2025

बुलंदशहर के छोटे से गांव के विभोर भारद्वाज ने UPSC 2024 में AIR 19 हासिल कर दिखाया कि मेहनत, रणनीति और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. AI टूल्स की मदद से उन्होंने इंटरव्यू की शानदार तैयारी की.

follow google news
1

1/8

|

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक छोटे से गांव उत्तरावली के युवा विभोर भारद्वाज ने अपनी मेहनत, लगन और स्मार्ट तैयारी के दम पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में अपनी पहचान बनाई है. 
 

2

2/8

|

बता दें कि 2022 में विभोर ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 743 ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त की लेकिन उनका सफर यहीं खत्म नहीं हुआ. 
 

3

3/8

|

तीन बार परीक्षा देने के बाद, 2024 में उन्होंने अपनी मेहनत और रणनीति से AIR 19 हासिल कर IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. 
 

4

4/8

|

विभोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से फिजिक्स में एमएससी की पढ़ाई की है और उन्होंने फिजिक्स को ही अपनी यूपीएससी की वैकल्पिक विषय के रूप में चुना. 
 

5

5/8

|

यूपीएससी मेन्स के पूरे सिलेबस को उन्होंने केवल सात महीनों में ऑनलाइन कोचिंग और खुद बनाए हुए नोट्स के जरिए तैयार किया. 
 

6

6/8

|

प्रीलिम्स की तैयारी के लिए उन्होंने जनवरी से ही स्टैटिक और करेंट अफेयर्स पर ध्यान केंद्रित किया और नियमित मॉक टेस्ट व पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करने को अपनी रणनीति बनाया. 
 

7

7/8

|

2023 में इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी वे अंतिम सूची में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरियों को समझकर अपनी तैयारी में सुधार किया. 
 

8

8/8

|

इंटरव्यू की तैयारी में विभोर ने AI आधारित टूल्स जैसे गूगल जेमिनी का उपयोग किया, जो मॉक इंटरव्यू के दौरान उनकी कमियों को पकड़कर सुधारने में मददगार साबित हुए.

रिलेटेड फोटो गैलरी
follow whatsapp