सूर्य, चंद्र और शुक्र बदलने जा रहे हैं अपनी चाल, इन 3 राशियों के लोगों को मिलेगा खूब धन
यूपी तक
• 06:57 PM • 12 Mar 2026
15 मार्च 2026 को सूर्य, शुक्र और चंद्रमा का एक साथ गोचर एक विशेष खगोलीय संयोग बना रहा है. इस ट्रिपल गोचर का शुभ प्रभाव कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों पर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन जीवन की दिशा बदल देता है. मार्च का यह महीना एक अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनने जा रहा है. 15 मार्च को एक ही दिन सूर्य, शुक्र और चंद्रमा अपनी स्थिति बदलेंगे. ग्रहों का यह 'ट्रिपल गोचर' कुछ खास राशियों के लिए सुख-सुविधाओं और धन के द्वार खोलने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत अब चमकने वाली है.


2/7
|
द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह होगी. सूर्य तड़के 1:08 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा सुबह 4:48 बजे श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे. शुक्र सुबह 10:43 बजे रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इन तीन महत्वपूर्ण ग्रहों का एक साथ सक्रिय होना ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा, जिसका सीधा लाभ 3 चुनिंदा राशियों को मिलेगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
कर्क राशि के जातकों के लिए 15 मार्च के बाद का समय किसी वरदान से कम नहीं है. यदि आप व्यापार करते हैं, तो नई साझेदारी के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में भारी मुनाफा दिलाएगी. पारिवारिक मोर्चे पर बड़ी राहत मिलेगी; विशेषकर बच्चों की सेहत में सुधार होगा. घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए बस छोटी-मोटी नोकझोंक को नजरअंदाज करना ही आपके हक में रहेगा.


4/7
|
कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है. पिछले कुछ समय से रिश्तों में जो कड़वाहट या दूरी आई थी, उसे सुधारने का यह सुनहरा मौका है. संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने के लिए समय उत्तम है, लेकिन ध्यान रहे कि घर के बड़ों की सलाह लेना न भूलें. कुछ नए अनुभव आपको जीवन की नई और बेहतर दिशा दिखाएंगे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
धनु राशि वालों के लिए सूर्य, शुक्र और चंद्रमा का मिलन करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा. 15 मार्च के बाद लिए गए व्यापारिक फैसले आपको उम्मीद से अधिक लाभ दे सकते हैं. इतना ही नहीं, आपके पुराने अटके हुए सौदे भी अब मुनाफे के साथ पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे.


6/7
|
धनु राशि वालों को धन के मामले में तो सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी की जरूरत है. अपनी 'लव लाइफ' को पटरी पर लाने के लिए आपको खुद आगे बढ़कर पहल करनी होगी. अपनी बातचीत में संयम और मधुरता बनाए रखें. जीवनसाथी के साथ संवाद बढ़ाने से छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में फिर से नई ताजगी आएगी.
ADVERTISEMENT


7/7
|
15 मार्च के बाद इन 3 ग्रहों की कृपा पाने के लिए ये उपाय करें. तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुक्रवार को सफेद वस्तुओं (जैसे चावल या दूध) का दान करें. सोमवार को ध्यान करें और माता का आशीर्वाद लें. इन छोटे उपायों से आप गोचर के शुभ प्रभाव को और अधिक बढ़ा सकते हैं.
ADVERTISEMENT










