11 मार्च से पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु बृहस्पति की सीधी चाल कराएगी धन की बौछार!

यूपी तक

• 09:52 AM • 09 Mar 2026

11 मार्च 2026 को देवगुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं. गुरु की यह सीधी चाल धनु, मीन और कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगी. इस ज्योतिषीय बदलाव से नौकरी में तरक्की, व्यापार में विस्तार और अटके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं.

follow google news
1

1/7

|

ज्योतिष शास्त्र में सुख, समृद्धि और सौभाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति 11 मार्च 2026 को अपनी वक्री चाल समाप्त कर 'मार्गी' होने जा रहे हैं. गुरु का सीधी चाल में आना ब्रह्मांडीय ऊर्जा में बड़ा बदलाव लाएगा जिसका सकारात्मक असर विशेष रूप से तीन राशियों पर दिखने वाला है.
 

2

2/7

|

धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं. इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक लाभ आपको मिलेगा. 11 मार्च के बाद आपके जीवन में रुकी हुई योजनाएं फिर से रफ्तार पकड़ेंगी. यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है.
 

3

3/7

|

नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सुखद परिणाम मिलेंगे. आय के नए माध्यम विकसित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ होगी. रिश्तों में मिठास और स्वास्थ्य में सुधार होगा.
 

4

4/7

|

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना किसी संजीवनी से कम नहीं है. आपके राशि स्वामी की सीधी चाल आपके भाग्य में जबरदस्त उछाल लाएगी. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं अब दूर होंगी और वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
 

5

5/7

|

अगर आपने कहीं निवेश किया है तो अब मुनाफ़ा कमाने का सही समय है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है. साथ ही जो जातक विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए शहनाई बजने के शुभ संयोग बन रहे हैं.
 

6

6/7

|

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना व्यक्तित्व में निखार लाएगा. सामाजिक दायरे में आपका कद बढ़ेगा और आपकी कार्यक्षमता की हर जगह सराहना होग. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विस्तार की योजनाएं सफल साबित होंगी.
 

7

7/7

|

रुके हुए कार्यों के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मजबूती आने से घर में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. परिवार में किसी मांगलिक या शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिसमें जीवनसाथी और अपनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी