वृषभ राशि में शुक्र का गोचर: विपरीत राजयोग से इन 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, अचानक होगा धन लाभ!

यूपी तक

• 12:46 PM • 28 Apr 2026

वृषभ राशि में शुक्र के गोचर से बना दुर्लभ 'विपरीत राजयोग' मिथुन और तुला समेत 3 राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा. इस दौरान अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं,

follow google news
1

1/7

|

ज्योतिष के अनुसार शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश एक दुर्लभ 'विपरीत राजयोग' का निर्माण कर रहा है. 14 मई 2026 तक रहने वाला यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. यह अद्भुत योग कुछ खास राशियों के जीवन में तरक्की और अचानक धन प्राप्ति के द्वार खोलने वाला है.
 

2

2/7

|

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय स्वर्णिम है. आपको धन कमाने के बड़े और सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अचानक आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. विदेश संबंधी रुके हुए कार्य भी इस अवधि में पूर्ण हो सकते हैं. बस अपने खर्चों पर थोड़ा अंकुश रखें.
 

3

3/7

|

तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार दिखाई देगा. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और व्यापारियों को मुनाफे के नए मार्ग मिलेंगे. परिवार के साथ मतभेद समाप्त होंगे और आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव आएगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
 

4

4/7

|

विपरीत राजयोग के प्रभाव से अन्य राशियों के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे. नौकरी और व्यापार में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आप विपरीत परिस्थितियों में भी समझदारी से लाभ निकालने में सफल रहेंगे. विदेश से भी लाभ मिलने की प्रबल संभावना है.
 

5

5/7

|

यदि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है, तो चिंता न करें. रोजाना 'ऊं शुं शुक्राय नमः' या 'ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करना शुरू करें. यह उपाय न केवल शुक्र ग्रह को बल प्रदान करेगा बल्कि आपके जीवन में आ रही बाधाओं को भी दूर करेगा.
 

6

6/7

|

शुक्रवार का दिन धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव को समर्पित है. इस दिन 'श्री सूक्तम स्तोत्र' का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. नियमित पाठ से दरिद्रता दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है.
 

7

7/7

|

शुक्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु की आराधना करना सबसे सरल और प्रभावी उपाय है. उनका ध्यान और पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और हर कार्य में सफलता मिलने की राह प्रशस्त होती है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी