शनि देव का उदय: मीन राशि में हुआ उदय, सोने के पाए पर चल रही इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत!

यूपी तक

• 06:00 AM • 24 Apr 2026

शनि देव मीन राशि में उदय हो चुके हैं और 26 मार्च 2027 तक इसी स्थिति में रहेंगे. वृषभ, तुला और मीन राशि के जातक शनि के 'सोने के पाए' के प्रभाव में हैं. जहां वृषभ और तुला राशि के लिए यह उदय करियर और धन में वृद्धि लाने वाला है. वहीं मीन राशि को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Google CTA
1

1/5

|

न्याय के देवता शनि देव मीन राशि में उदय हो गए हैं. शनि की यह उदित अवस्था 26 मार्च 2027 तक बनी रहेगी. ज्योतिष के अनुसार, जो राशियां 'सोने के पाए' पर चल रही हैं, उन पर इसका विशेष प्रभाव होगा.
 

2

2/5

|

शनि का मीन राशि में गोचर वृषभ, तुला और मीन राशि के जातकों को 'सोने के पाए' पर ले आया है. उदयवान शनि इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाले हैं.
 

3

3/5

|

वृषभ राशि के जातकों के लिए उदयवान शनि किसी वरदान से कम नहीं हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, घर-वाहन का सुख मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे. व्यापार में बंपर लाभ होगा, लेकिन रिश्तों में संयम रखें. अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें और बड़ों का आदर करें, ताकि सफलता के साथ-साथ सम्मान भी मिलता रहे.
 

4

4/5

|

तुला राशि के लिए शनि का उदय सकारात्मक है. नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मेहनत की सराहना होगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें.
 

5

5/5

|

मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. इसलिए शनि का उदय सतर्क रहने का संकेत है. खर्चों पर नियंत्रण रखें, निवेश में सावधानी बरतें और सेहत का खास ख्याल रखें.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी