4 साल तक झूठ बोलकर बनाता रहा शारीरिक संबंध... लिव-इन पार्टनर प्रियंका ने दी जान तब पता चली सिपाही जेबी गौतम की हकीकत

नितिन उपाध्याय

• 04:21 PM • 13 Mar 2026

आगरा में पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगे हैं. लिव-इन पार्टनर प्रियंका चौहान ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर कांस्टेबल जे बी गौतम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. मामले में पुलिस ने आरोपी को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया है.

follow google news
1

1/7

|

आगरा में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पुलिस विभाग में तैनात एक कांस्टेबल के उत्पीड़न से तंग आकर उसकी लिव-इन पार्टनर प्रियंका चौहान ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. आरोपी कांस्टेबल के मानसिक तनाव के कारण युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया.
 

2

2/7

|

प्रियंका ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया. यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गया, जिसमें प्रियंका ने आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम द्वारा किए गए मानसिक और शारीरिक शोषण की पूरी दास्तां बयां की है. 
 

3

3/7

|

वायरल वीडियो में मृतका ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कांस्टेबल जेबी गौतम पिछले 4 साल से उसे शादी का झांसा दे रहा था. इसी वादे के दम पर उसने प्रियंका को अपने साथ लिव-इन में रखा और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. 
 

4

4/7

|

प्रियंका ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि कांस्टेबल अब उसे बुरी तरह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था. लगातार बढ़ती इस प्रताड़ना और धोखे को प्रियंका सहन नहीं कर पाई और आखिरकार उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा.
 

5

5/7

|

मृतका के पिता योगेंद्र सिंह चौहान की तहरीर के अनुसार, कांस्टेबल के परिवार को भी इस लिव-इन रिश्ते की पूरी जानकारी थी.  जब प्रियंका ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो जेबी गौतम के साथ-साथ उसके परिजनों ने भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया.
 

6

6/7

|

मामले की गंभीरता और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपनाया. डीसीपी सिटी अली अब्बास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके.
 

7

7/7

|

प्रियंका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस की टीमें वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी