आगरा में रशियन महिला किरा सुवोरोवा को बीच सड़क छेड़ा गया? तस्वीरों में देखिए सच!
यूपी तक
• 10:24 AM • 30 May 2026
आगरा में रूसी महिला पर्यटक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छेड़छाड़ और अभद्रता के दावे किए गए. हालांकि, आगरा पुलिस की जांच में मामला कुछ और ही निकला. जानिए वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई और पुलिस ने क्या कहा.
ADVERTISEMENT


1/8
|
उत्तर प्रदेश के आगरा से रूस की रहने वाली एक महिला पर्यटक किरा सुवोरोवा का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो डालकर आरोप लगाया कि उसके साथ कथित तौर पर रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता की गई है.


2/8
|
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर शेयर करने लगे. इसे इस तरह दिखाया जाने लगा कि आगरा में विदेशी मेहमान सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव हुआ है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
मामले को गंभीर देखते हुए जब आगरा पुलिस ने इसकी पूरी गहराई से जांच की तो असलियत कुछ और ही निकली. पुलिस को पता चला कि यह घटना रात के करीब 8 बजे की है, जब वह महिला सड़क पर टहल रही थी.


4/8
|
जांच में यह साफ हुआ कि महिला के साथ कोई छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई थी. उसने खुद अपना कैमरा अपने पीछे चल रहे एक साथी को दिया था जो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.
ADVERTISEMENT


5/8
|
जब महिला सड़क पर टहल रही थी तो वहां खड़े एक टैक्सी ड्राइवर ने उससे सिर्फ इतना पूछा कि वह कहां जा रही है. महिला ने उसकी बात को अनसुना कर दिया तो ड्राइवर ने थोड़ा आगे बढ़कर सिर्फ 'मैडम-मैडम' कहकर दोबारा वही रास्ता पूछने की कोशिश की.


6/8
|
इस बातचीत के बाद महिला अपने होटल सुरक्षित पहुंच गई. वहां से उसने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हमने आगरा की सड़कों पर घूमने का सोचा था, लेकिन आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए'.
ADVERTISEMENT


7/8
|
बता दें कि अब आगरा की सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) डॉ. सुकन्या शर्मा ने सोशल मीडिया के इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने साफ कहा कि वीडियो में कहीं भी छेड़छाड़, अश्लीलता या बदतमीजी जैसी कोई बात नहीं हुई है. एक सामान्य सी बात को इंटरनेट पर गलत तरीके से फैलाया गया है.


8/8
|
आगरा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि ताजमहल और आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा उनकी सबसे पहली जिम्मेदारी है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सच जाने ऐसी झूठी वीडियो शेयर न करें, क्योंकि इससे हमारे शहर और देश का नाम खराब होता है.
ADVERTISEMENT










