Rahu Gochar 2026: 31 मई को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा राहु, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा

यूपी तक

• 05:43 PM • 30 May 2026

राहु गोचर 2026 में 31 मई को राहु शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में बेहद शक्तिशाली परिवर्तन माना जाता है. यह गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशि के लिए विशेष रूप से शुभ परिणाम लेकर आ सकता है.

follow google news
1

1/8

|

ज्योतिष के अनुसार राहु को एक रहस्यमयी और अचानक प्रभाव डालने वाला ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर जीवन में बड़े और अप्रत्याशित बदलाव लाता है. 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे, जिससे उनकी शक्ति और प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा.
 

2

2/8

|

शतभिषा नक्षत्र राहु का अपना नक्षत्र माना जाता है, इसलिए इस प्रवेश का प्रभाव बेहद मजबूत रहेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह बदलाव सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद शुभ साबित होगा.
 

3

3/8

|

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में प्रगति लेकर आएगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में भी लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
 

4

4/8

|

आर्थिक दृष्टि से मेष राशि वालों को लाभ होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है.
 

5

5/8

|

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा. वे अपनी बुद्धिमानी और वाणी के बल पर समाज और कार्यस्थल पर पहचान बनाएंगे तथा विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे.
 

6

6/8

|

मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सुधार होगा. पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं और भाई-बहनों का सहयोग भी मजबूत रहेगा.
 

7

7/8

|

कुंभ राशि के लिए यह गोचर सबसे अधिक लाभकारी माना जा रहा है क्योंकि शतभिषा नक्षत्र इसी राशि से जुड़ा है. इस दौरान अचानक धन लाभ, पैतृक संपत्ति या शेयर मार्केट से फायदा होने के योग बन सकते हैं. विदेश यात्रा या विदेश में काम करने के अवसर भी मिल सकते हैं.
 

8

8/8

|

राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उपाय भी बताए गए हैं. इनमें नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करना, पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाना और शनिवार को भैरव बाबा की पूजा के साथ काले कुत्ते को भोजन कराना शामिल है, जिससे राहु दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है.

रिलेटेड फोटो गैलरी