Rahu Pad Nakshatra Parivartan 2026: 31 मई से 2 अगस्त तक राहु का खेल बिगाड़ेगा जीवन, इन 4 राशियों का हो सकता है भारी नुकसान
यूपी तक
• 05:44 PM • 29 May 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव 2 अगस्त 2026 तक रहेगा. इस अवधि में कुछ राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक और निर्णय संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
द्रिक पंचांग के अनुसार 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करेंगे और यह स्थिति 2 अगस्त 2026 तक बनी रहेगी. इस दौरान ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा.


2/8
|
ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह और मायावी प्रवृत्ति वाला ग्रह माना जाता है. इसकी चाल और स्थिति में बदलाव व्यक्ति के जीवन में भ्रम, अनिश्चितता और अप्रत्याशित घटनाओं को बढ़ा सकता है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
राहु के पद परिवर्तन का असर विशेष रूप से मानसिक शांति, निर्णय क्षमता और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. इस दौरान कई लोगों को मानसिक तनाव, गलत फैसलों और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.


4/8
|
इस परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव मेष, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों पर पड़ने की संभावना है. इन राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि इनके लिए आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
मेष राशि के जातकों को इस समय वित्तीय अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं जिससे बचत पर असर पड़ेगा. जोखिम वाले निवेश, लॉटरी या सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहना बेहतर रहेगा.


6/8
|
सिंह राशि के लोगों को कामकाज में बाधाएं और बिजनेस पार्टनरशिप में गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान संभव है. कन्या राशि के लिए यह समय मानसिक तनाव और अनियंत्रित खर्चों का कारण बन सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है.
ADVERTISEMENT


7/8
|
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय निवेश और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं है. शेयर बाजार और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में नुकसान की संभावना है. उधार देने से भी बचने की सलाह दी गई है क्योंकि पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है.


8/8
|
राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए. इसके अलावा पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाना, काले तिल, उड़द दाल या कंबल का दान करना भी लाभकारी माना गया है.
ADVERTISEMENT










