UP Weather Update: यूपी में अगले कुछ घंटों के अंदर इन जिलों में गिरेंगे ओले, होगी ताबड़तोड़ बारिश... चेतावनी जारी!
यूपी तक
• 11:56 AM • 28 May 2026
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भीषण गर्मी के बीच आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.


2/8
|
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है.


4/8
|
बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.


6/8
|
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


7/8
|
खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है


8/8
|
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)
ADVERTISEMENT










