Rahu Gochar 2026: राहु की चाल बदलते ही इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मिलेगा खूब पैसा
यूपी तक
• 09:43 AM • 30 May 2026
31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे उनका प्रभाव कई गुना बढ़ सकता है. इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्य, भ्रम और अचानक घटनाओं का कारक ग्रह माना जाता है. 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. चूंकि शतभिषा राहु का स्वयं का नक्षत्र माना जाता है, इसलिए इस परिवर्तन के बाद राहु का प्रभाव और शक्ति पहले से अधिक प्रबल हो जाएगी. इसका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक अवस्था तक देखने को मिल सकता है.


2/8
|
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. इन जातकों को करियर में उन्नति, आर्थिक मजबूती और अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं.
ADVERTISEMENT


3/8
|
मेष राशि के लोगों के लिए राहु का यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके कार्यों में अचानक तेजी देखने को मिलेगी. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर और मुनाफे के रास्ते मिल सकते हैं. इसके अलावा आय के नए स्रोत बनने और पुराना अटका धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं.


4/8
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास, प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है. आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता के कारण कार्यक्षेत्र और समाज में पहचान मजबूत होगी. विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं और पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. साथ ही परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलने से संबंधों में मजबूती आएगी.
ADVERTISEMENT


5/8
|
क्योंकि शतभिषा नक्षत्र कुंभ राशि से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि के लोगों पर पड़ सकता है. इस दौरान अचानक धन लाभ के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. शेयर मार्केट, पैतृक संपत्ति या अन्य अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ होने की संभावना बन सकती है. वहीं, जो लोग विदेश यात्रा या विदेश में व्यापार स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग भी बन रहे हैं.


6/8
|
यदि राहु की स्थिति कमजोर होने के कारण मानसिक भ्रम, तनाव या अस्थिरता महसूस हो रही हो, तो देवी दुर्गा की पूजा लाभकारी मानी जाती है. नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और जीवन में सकारात्मकता तथा स्थिरता आती है.
ADVERTISEMENT


7/8
|
राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सात प्रकार के अनाज मिलाकर खिलाना शुभ माना गया है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस उपाय को नियमित रूप से करने पर जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और सफलता के मार्ग खुलने लगते हैं.


8/8
|
शनिवार के दिन भगवान भैरव की पूजा करना राहु दोष को शांत करने का प्रभावी उपाय माना जाता है. भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है. इसके साथ ही काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाने से राहु से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है.
ADVERTISEMENT










