रात में एक बजे सास ने बहू को प्रेमी के साथ इस हाल में पकड़ा, यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल हो गई
मदन गोपाल
• 02:10 PM • 12 Mar 2026
मथुरा के भंकरपुर बसेला में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की हत्या. आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर तकिए से दबाया दम, फिर 'साइलेंट अटैक' की रची झूठी कहानी. पुलिस ने कब्र से शव निकालकर खोला राज.
ADVERTISEMENT


1/7
|
मथुरा के थाना क्षेत्र भंकरपुर बसेला गांव में 3 मार्च की रात करीब एक बजे यह खौफनाक वारदात हुई. बहू का पड़ोस के ही आदिल नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. उस रात जब आदिल बहू से मिलने घर पहुंचा तो सास की अचानक आंख खुल गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.


2/7
|
अपनी पोल खुलने और पकड़े जाने के डर से बहू और उसके प्रेमी आदिल ने बेहद खौफनाक कदम उठाया. दोनों ने मिलकर अपनी सास पर हमला कर दिया और तकिए से उनका मुंह व गला तब तक दबाए रखा जब तक उनकी सांसें नहीं थम गईं. इस दौरान संघर्ष में वृद्धा की गर्दन की हड्डी भी टूट गई.
ADVERTISEMENT


3/7
|
हत्या को प्राकृतिक मौत का रूप देने के लिए बहू ने एक शातिर योजना बनाई. वारदात के बाद रात करीब तीन बजे उसने अपने पति को फोन किया और बेहद चालाकी से बताया कि उसकी मां को साइलेंट हार्ट अटैक आया है, जिससे उनकी मौत हो गई है. परिवार ने बहू की बात पर यकीन कर लिया.


4/7
|
बहू द्वारा बताई गई हार्ट अटैक की कहानी इतनी सधी हुई थी कि शुरुआती समय में किसी को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ. गमगीन परिवार ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई या जांच के मृतका के शव को रीति-रिवाजों के साथ दफना दिया था, और आरोपियों को लगा कि वे अपने अपराध में सफल हो गए हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
दफनाने के कुछ समय बाद मृतका के पति को अपनी पत्नी की मौत की परिस्थितियों पर कुछ संदेह हुआ. उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. एसएसपी मथुरा के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) से शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए विशेष आदेश प्राप्त किया गया.


6/7
|
डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर शव निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बहू की साइलेंट अटैक वाली थ्योरी को पूरी तरह फेल कर दिया. रिपोर्ट में साफ तौर पर पुष्टि हुई कि महिला की मौत गर्दन की हड्डी टूटने और दम घुटने के कारण हुई है, जो हत्या का स्पष्ट संकेत था.
ADVERTISEMENT


7/7
|
पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया. एसएसपी ने बताया कि बहू और उसके प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजकर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.
ADVERTISEMENT










