Shani-Guru Gochar 2026: सावन में शनि की उल्टी चाल से बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
यूपी तक
• 06:00 AM • 07 Jul 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार सावन की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हो रही है. इस बार सावन में ग्रहों का बड़ा फेरबदल होगा, जहां 15 जुलाई को गुरु अस्त हो जाएंगे और 26 जुलाई से शनि देव वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे.
ADVERTISEMENT


1/7
|
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होने जा रही है. ज्योतिषविदों के मुताबिक, इस वर्ष का सावन बेहद विशेष और अलग रहने वाला है. इस दौरान धन और करियर के लिहाज से ग्रहों की स्थिति में बहुत बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो कई राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आएंगे.


2/7
|
ज्योतिष शास्त्र में गुरु (बृहस्पति) को ज्ञान, धन और संतान का कारक माना जाता है. इस बार सावन के महीने में गुरु 15 जुलाई 2026 को अस्त होने जा रहे हैं. गुरु के अस्त होने की वजह से शादी-विवाह जैसे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी. इस अवधि के दौरान कोई भी मांगलिक आयोजन नहीं किया जाएगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
गुरु के अस्त होने के बाद, 26 जुलाई 2026 से न्याय के देवता शनि देव भी वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे. शनि की यह टेढ़ी चाल कई राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है, इसलिए लोगों को अपने हर काम में सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, इस पूरे महीने राहु और केतु की स्थिति पूरी तरह स्थिर रहेगी और उनमें कोई बदलाव नहीं होगा. आइए पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी से जानते हैं कि इसका किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.


4/7
|
वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन का यह महीना खर्चों से भरा रहने वाला है. इस अवधि में आपके सामने अचानक कुछ ऐसे बड़े खर्च आ सकते हैं, जो आपकी चिंता और परेशानी को बढ़ाएंगे. हालांकि, आपको बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बीच-बीच में कुछ सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे. इससे आपकी स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगेगी और आप राहत महसूस करेंगे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
सिंह राशि के लोगों को इस दौरान अपने करियर और नौकरी के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कामकाजी दिक्कतों की वजह से आपके मन में नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है. पंडित जी के अनुसार, इस समय अपने काम में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें.


6/7
|
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आपकी बनाई हुई योजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी, जिससे काम अटक सकते हैं. ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा और जल्दबाजी करने से पूरी तरह बचना होगा. अपने काम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. पैसों के मामले में विशेष सावधानी रखें और इस दौरान किसी को भी उधार देने से बचें.
ADVERTISEMENT


7/7
|
पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी के मुताबिक, जुलाई 2026 में गुरु का अस्त होना और शनि देव का वक्री होना कई मायनों में गंभीर है. ग्रहों की यह बदली हुई चाल मुख्य रूप से धन और करियर के मामलों में बड़ा नुकसान करा सकती है. इसलिए प्रभावित राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आने वाले संकट से बचने के लिए अपने आर्थिक फैसलों और कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से कदम बढ़ाएं.
ADVERTISEMENT










