Ballia News: बलिया में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 भट्टियां ध्वस्त,1800 लीटर लहन नष्ट

Newzo

• 04:20 PM • 05 Aug 2026

Ballia Excise Action: बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी में 10 अवैध भट्टियां ध्वस्त की गईं, 1,800 लीटर लहन नष्ट किया गया और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई. मामले में दो मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

बलिया में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 भट्टियां ध्वस्त,1800 लीटर लहन नष्ट

बलिया में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 भट्टियां ध्वस्त,1800 लीटर लहन नष्ट

Google CTA

Ballia Excise Action: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रेवती थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसा है. पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के सुबह क्षेत्र के ग्राम भाखर और दुसाध टोली कस्बा रेवती में औचक छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है.

यह भी पढ़ें...

लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बावजूद अवैध शराब कारोबारियों के हैसले बुलंद थे, जिसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई गई.

आबकारी और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर कार्रवाई करते हुए लगभग 1800 लीटर लहन को पूरी तरह नष्ट कर दिया है.अवैध कच्ची शराब बनाने वाली 10 भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया. छापेमारी के दौरान 50 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है. आबकारी विभाग द्वारा इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए 02 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी की कार्रवाई तड़के सुबह की गई. इस अचानक दबिश के दौरान शराब बनाने वाले आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे. हालांकि, प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण ल, भंडारण और बिक्री के खिलाफ इस तरह के छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.