Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की. मायके में रह रही पत्नी पर उसने सरेआम पिस्टल से फायर छोड़ दिया. गनीमत रही की महिला बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और 112 पुलिस की मदद से आरोपी पति को दबोच लिया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया है.
ADVERTISEMENT
आरोपी पति की पत्नी ने बांसडीह थाने में तहरीर दी है. बताया वर्तमान समय में अपने मायके ग्राम छोटकी सेरिया में रहकर बच्चों की परवरिश और पढ़ाई करा रही हूं. आरोप है कि उसके पति धर्मात्मानंद सिंह, निवासी अगरसन्डा, थाना फेफना द्वारा पुराने मुकदमे में सुलह करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे.
बताई 30 जुलाई की शाम धर्मात्मानंद सिंह अपने ससुराल छोटकी सेरिया जा पहुंचे. वहां पहुंचते ही उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर पिस्टल से फायर कर दिया. अचानक हुए इस हमले में महिला बाल-बाल बच गई.
गोली चलने की आवाज और हंगामा के बाद महिला के पिता मौके पर आ गए. इसके बाद पीड़ित परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी पति को दबोच लिया और उसके हाथ से पिस्टल छीन ली. इस दौरान सूचना मिलते ही 112 नम्बर की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़िता अपने पिता के साथ आरोपी पति धर्मात्मानंद सिंह, छीनी गई पिस्टल और खोखे को लेकर खुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई.
पुलिस ने पीड़िता पत्नी के तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीआरबी की मदद से आरोपी को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT











