अयोध्या: बीजेपी महामंत्री शिवेंद्र सिंह के 'बवाली' बैकग्राउंड पर हंगामा, जेल में केक काटने का वीडियो वायरल

Shivendra Singh Ayodhya BJP: क्या अयोध्या बीजेपी में 'पार्टी विद डिफरेंस' का दावा फेल हो रहा है? नवनियुक्त महामंत्री शिवेंद्र सिंह के आपराधिक मामलों और जेल में जन्मदिन मनाने के वीडियो पर छिड़ा संग्राम. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 08:56 AM • 28 Mar 2026

follow google news

यूपी तक की इस रिपोर्ट में अयोध्या भाजपा की महानगर इकाई में नवनियुक्त महामंत्री शिवेंद्र सिंह के चयन को लेकर पार्टी के भीतर उठे विवाद का विश्लेषण किया गया है.आपको बता दें कि शिवेंद्र सिंह को हाल ही में अयोध्या महानगर इकाई का महामंत्री बनाया गया है. उनके चयन के बाद सोशल मीडिया और पार्टी के भीतर उनके कथित 'क्रिमिनल बैकग्राउंड' के दावे कर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर जुलाई 2018 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवेंद्र सिंह को फैजाबाद जेल के भीतर केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था. विपक्ष के लोग समेत अन्य लोग सोशल मीडिया पर 18 आपराधिक मामलों की एक सूची साझा कर रहे हैं, जिसमें हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें...

शिवेंद्र सिंह ने इन आरोपों को 'फेक नैरेटिव' बताया है. उनका दावा है कि उनके खिलाफ केवल 4-5 मामले थे, जिनमें से अधिकांश निपट चुके हैं और वर्तमान में केवल दो ही लंबित हैं. उन्होंने कहा कि ये मामले उनकी छात्र राजनीति के समय के हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान राजनीतिक साजिश के तहत लगाए गए थे.

प्रभावशाली राजनीतिक संपर्क

रिपोर्ट के अनुसार, शिवेंद्र सिंह के संबंध सत्ताधारी दल के कई बड़े नेताओं से हैं. उनकी तस्वीरें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, और विधायक अभय सिंह के साथ चर्चा में रही हैं. वे अयोध्या के 'पूरा बाजार' ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि और ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं.