'जल्द दिखेगी...' राम मंदिर के नए CEO ने कार्यभार संभालते ही किया बड़ा ऐलान

यूपी तक

• 12:58 PM • 04 Sep 2026

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मंदिर की पूरी व्यवस्था और सिस्टम को समझा जा रहा है और इसके बाद ट्रस्ट के मार्गदर्शन में आगे की रणनीति तैयार होगी.

UP Tak
Google CTA

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने काम शुरू कर दिया है. सेवानिवृत्त एयर मार्शल और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा शुक्रवार को वैदेही भवन पहुंचे. यहां उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देवगिरी महाराज के साथ बैठक की.

यह भी पढ़ें...

बैठक के बाद जितेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में मंदिर की व्यवस्थाओं और अपनी आगे की कार्ययोजना को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी वे मंदिर की पूरी व्यवस्था और सिस्टम को समझ रहे हैं. इसके बाद ट्रस्ट के आदेश और मार्गदर्शन के अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

‘टीमवर्क के साथ आगे बढ़ेंगे’

जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और आगे की योजना तैयार करने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से टीमवर्क के साथ आगे बढ़ेंगे. जैसे ही कोई प्लान या स्ट्रेटजी तैयार होगी, उसे मीडिया और लोगों के सामने रखा जाएगा.

उन्होंने रामभक्तों और मीडिया से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील भी की. जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्हें रामभक्तों के विश्वास के साथ-साथ आशीर्वाद की भी जरूरत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में तैयार की गई योजनाओं का असर जमीन पर दिखाई देने लगेगा.

‘मुझे थोड़ा समय दें, असर दिखाई देने लगेगा’

राम मंदिर के नए सीईओ ने कहा कि वे मंदिर जाकर व्यवस्थाओं को समझ रहे हैं और ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं. बैठकों के जरिए आगे की योजना तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा, “मुझे थोड़ा समय दें. हम लोग प्लानिंग कर रहे हैं और उस प्लानिंग को एग्जीक्यूट करना शुरू कर दिया है. अभी थोड़े दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा.”

जितेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं को लेकर जब भी कोई जरूरी फैसला लिया जाएगा, उसकी जानकारी मीडिया और लोगों के सामने साझा की जाएगी.

नई जिम्मेदारी पर बोले- प्रभु ने आशीर्वाद की वर्षा कर दी

नई जिम्मेदारी मिलने को लेकर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रभु ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर अपने आशीर्वाद की वर्षा कर दी है. उन्होंने कहा, “अब इससे आगे हम क्या मांगेंगे.”

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, चंपत राय की जगह अब गोविंद देव गिरी होंगे नए महासचिव