कमरे की लगाई कुंडी और सो रहे देवर का भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, युवक की चीख सुन तोड़ा गया दरवाजा

अरविंद शर्मा

21 Oct 2025 (अपडेटेड: 21 Oct 2025, 02:51 PM)

Agra Crime News: आगरा में एक भाभी ने सो रहे अपने देवर का प्राइवेट पार्ट कथित तौर पर काट दिया है. पीड़ित युवक को एम्स रेफर किया गया है. इस मामले को सुन हर कोई हैरान है.

यह सांकेतिक तस्वीर है.

यह सांकेतिक तस्वीर है.

Google CTA

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बरहन क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. आरोप है कि घर में पारिवारिक विवाद के चलते भाभी ने अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. गंभीर हालत में युवक को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें...

भाभी ने कुंडी लगाकर घटना को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक दीपावली की छुट्टियों में उत्तराखंड से अपने घर आया था. रात को जब वह अपने कमरे में कंप्यूटर पर काम करते-करते सो गया, तभी उसकी भाभी वहां पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला बिना कुछ बोले सीधे कमरे में घुसी और अंदर से कुंडी लगाकर घटना को अंजाम दिया. युवक की चीख सुनकर परिजन दौड़े और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. लहूलुहान हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद आरोपी भाभी मौके से फरार हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने ये बताया

थाना बरहन के निरीक्षक ने मामले में बयान देते हुए कहा, "भाभी द्वारा देवर का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया. बाद में हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया."

'भाई गहरी नींद में था अचानक उसकी चीख सुनाई दी'

पीड़ित का भाई मुकेश कुमार ने कहा, "भाई दीपावली मनाने शाम को आया था. भाभी आगरा से रात को आई थी. उसने कमरे में घुसकर अंदर से कुंडी लगा ली. भाई गहरी नींद में था, अचानक उसकी चीख सुनाई दी. हमने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला. यह घटना रात करीब 2 बजे की है. भाई अल्ट्राटेक कंपनी में मैनेजर है और उत्तराखंड में रहता है."

ये भी पढ़ें: आगरा में दीपावली के दिन सिलेंडर फटने से रामजीलाल का मकान हुआ धराशाई, 6 घायल... धमाके के बाद ऐसा था मंजर