आगरा में 65 साल की शीला देवी को डॉक्टरों ने बताया डेड, 36 घंटे बाद उन्हीं ने पकड़ लिया भांजे का हाथ, फिर ये हुआ

नितिन उपाध्याय

• 10:06 AM • 31 Jul 2026

आगरा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित 65 वर्षीय महिला के शरीर में अंतिम संस्कार से पहले 30 घंटे बाद अचानक हरकत होने से सभी हैरान रह गए. घटना के बाद मेडिकल लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं जबकि महिला का अस्पताल में इलाज जारी है.

Agra News: सांकेतिक तस्वीर

Agra News: सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... आगरा से एक ऐसा ही कुदरत का करिश्मा या यूं कहें कि हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.  हॉस्पिटल में एडमिट 65 साल की एक बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. रोते-बिलखते परिजन महिला के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां कर चुके थे. लेकिन तभी महिला के शरीर में करीब 30 घंटे बाद अचानक हलचल होने लगी. हद तो तब हो गई जब महिला ने अपने भांजे का हाथ कसकर पकड़ लिया. यह नजारा देखते ही परिजनों की चीखें निकल गईं.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी का है. 65 साल की शीला देवी की मंगलवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. परिजनों का दावा है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन भारी मन से उनके पार्थिव शरीर को बरेली से आगरा स्थित उनके घर ले आए  ताकि अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जा सकें.

अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच शरीर में हुई हलचल

शीला देवी के निधन की खबर सुनकर घर पर रोते-बिलखते रिश्तेदारों और पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया. श्मशान घाट ले जाने के लिए अंतिम संस्कार का सारा सामान भी मंगा लिया गया था. घर में मातम पसरा हुआ था और हर कोई बस अंतिम विदाई का इंतजार कर रहा था.

30 घंटे बाद हुआ चमत्कार! 

अंतिम संस्कार से ठीक पहले करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद अचानक शीला देवी की सांसें चलने लगीं और उनके शरीर में हरकत हुई. परिजनों के मुताबिक, शीला देवी ने पास ही बैठे अपने भांजे का हाथ पकड़ लिया. एक पल के लिए तो वहां मौजूद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ और सन्नाटा पसर गया. लेकिन जब शरीर में लगातार हलचल दिखने लगी, तो मातम अचानक खुशी और अचरज में बदल गया.

इलाके में मची सनसनी

महिला के जिंदा होने की खबर मिलते ही श्रीनगर कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है. आनन-फानन में परिजन शीला देवी को आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

जांच का विषय बनी मेडिकल लापरवाही

एक तरफ जहां पड़ोसी इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया था. क्या यह सीधी-सीधी लापरवाही का मामला है? फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप के आरोपियों ने की जज तक पहुंच बनाने की कोशिश, तो जस्टिस कृष्ण पहल ने कह दी ऐसी बात