आगरा में फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानदार से पैसे वसूल रहा था देवेंद्र कुमार, इसके आईकार्ड पर ये सब लिखा था

अरविंद शर्मा

29 Aug 2025 (अपडेटेड: 29 Aug 2025, 03:03 PM)

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर दुकानदारों से वसूली करता था.

Agra news

Agra news

Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर दुकानदारों से वसूली करता था. आरोपी ने यमुना ब्रज घाट पर एक दुकान के मालिक से ₹5,000 की मांग की थी और पैसे न देने पर दुकान का वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मीडिया संस्थान का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद किया है, जिस पर उसका पद ब्यूरो चीफ लिखा हुआ था.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा?

यह घटना थाना एत्माद्दौला इलाके की है. मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र कुमार नाम का एक शख्स उनकी दुकान पर आया और खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर धौंस जमाने लगा. उसने कहा कि अगर उसे ₹5,000 नहीं दिए गए तो वह दुकान में खामियां निकालकर वीडियो बनाएगा और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. जब दुकानदार ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया.

परेशान होकर दुकानदार ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी. थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे और उपनिरीक्षक मोहित कुमार मालिक की टीम ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर आरोपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को आरोपी के पास से एक आई-कार्ड मिला है जिस पर 'अंडर प्रोसेस मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन' और 'मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज' लिखा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: NHPC Recruitment 2025: एनएचपीसी ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकाली भर्ती, 140000 रुपय तक मिल सकती है सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स