33 का जिक्र करते हुए बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह ने जो बोला, समर्थक भी जय-जयकार करने लगे

यूपी तक

• 02:47 PM • 03 May 2024

कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है. भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान सुर्खियों में आ गया है.

Karan Bhushan Singh (left) is the son of BJP MP Brij Bhushan Singh. (Credit: Facebook/ Karan Bhushan Singh)

Brij Bhushan Singh, Karan Bhushan Singh

Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है. भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. यौन शोषण के आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह के टिकट पर खतरा मंडराने की काफी समय से चर्चा चल रही थी. इसी बीच भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार टिकट बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण को दे दिया है.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच अब बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान काफी वायरल हो रहा है. अपने इस बयान में वह अपने समर्थकों से काफी कुछ कहते नजर आ रहे हैं. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह बेटे करण को टिकट दिए जाने को लेकर भाजपा को भी धन्यवाद देते नजर आए हैं. 

जानिए क्या कहा बृजभूषण शरण सिंह ने 

कैसरगंज के रघुकुल में जनसभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह पिछले 33 सालों से सांसद थे. अब 33 साल का उनका बेटा करण भूषण चुनावी मैदान में है. अब उसे विजयी बनाना है.

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि मैं अपने समर्थकों से कहता हूं कि हमें 20 दिन का काम जल्द पूरा करना है. आप सभी जानते हैं. जो-जो आप लोगों ने कहा है, अब उसे पूरा करिए. अब तो आपका मनपसंद प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में आ गया है. 

अब आगे क्या करेंगे बृजभूषण शरण सिंह

अब सवाल ये भी है कि पिछले करीब 40 सालों से राजनीति में सक्रिय बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह अब आगे क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक पिता के नाते सक्रियता का हक उनका बनता है. अब सारा खेल मतदाताओं के हाथ में और जनता के हाथ में है. मेरी भूमिका क्या रहेगी और  क्या नहीं रहेगी, इसे सोचने के बाद बताया जाएगा.