अमेठी से चुनाव हार गई थीं स्मृति ईरानी, अब उन्हें खाली करना होगा दिल्ली वाला सरकारी बंगला

कुमार अभिषेक

• 02:41 PM • 20 Jun 2024

लोकसभा चुनाव में 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा. अब इन्हीं 17 नेताओं को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव हारने वाले 17 केंद्रीय मंत्रियों को सरकारी बंगला 11 जुलाई तक खाली करने आदेश दिया है.

Smriti Irani

Smriti Irani

Google CTA

Smriti Irani News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सबके सामने हैं. आपको बता दें कि इस बार विपक्षी पार्टियों के शानदार प्रदर्शन के चलते सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव में 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा. अब इन्हीं 17 नेताओं को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव हारने वाले 17 केंद्रीय मंत्रियों को सरकारी बंगला 11 जुलाई तक खाली करने आदेश दिया है. इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले Director of Estate ने नोटिस जारी कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

किन 17 केंद्रीय मंत्रियों की हुई थी हार? 

इन मंत्रियों में आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, अजय मिश्रा टेनी, वी मुरलीधरन, निशित प्रामाणिक, सुभाष सरकार, साध्वी निरंजन ज्योति, रावसाहेब दानवे, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा, कपिल पाटिल, भगवंत खुबा, भारती पवार शामिल हैं.

इन 17 मंत्रियों में यूपी से कौन-कौन?

 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव हारने वाले केंद्रीय मंत्री जिनका यूपी से संबंध हैं उनमें महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, अजय मिश्रा टेनी, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा शामिल हैं.

 

 

स्मृति ईरानी की हार चर्चा क्यों रही अधिक?

आपको बता दें कि 2019 में अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी थी. मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया. चुनाव में किशोरी लाल शर्मा को 539228 जबकि स्मृति ईरानी    37203 वोट मिले. दोनों के बीच जीत और हार का अंतर 167196 वोटों का रहा.