लेटेस्ट न्यूज़

Kishori Lal Sharma Congress Amethi Election Result 2024: अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा जीते, इतना रहा जीत-हार का अंतर

Smriti Irani BJP Amethi Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: अमेठी लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में किशोरी लाल शर्मा ने 1 लाख 67 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली है. 2019 में बीजेपी से स्मृति ईरानी ने इस सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शिकस्त दी थी.

ADVERTISEMENT

Picture: Smriti Irani & Kl Sharma
Picture: Smriti Irani & Kl Sharma
social share
Google CTA

K.L.Sharma Amethi Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: अमेठी में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. अमेठी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर 1 लाख 67 हजार वोटों से भारी जीत दर्ज की है. आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था. 


Amethi Lok Sabha Election 2024 Result/Lead

 

पार्टी कैंडिडेट   वोट
कांग्रेस किशोरी लाल शर्मा 539228
भाजपा स्मृति ईरानी 372032
बसपा नन्हे सिंह चौहान 34534
बहुमत      167196

 

कैसे थे 2019 के नतीजे? 

 

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राहुल गांधी के सामने स्मृति ईरानी पर एक बार फिर भरोसा जताया था. स्मृति ईरानी ने पार्टी के इस भरोसे को कायम रखा. राहुल गांधी स्मृति से यह चुनाव करीब 55 हजार वोटों के अंतर से हार गए. स्मृति ईरानी को 468,514 वोट मिले थे, जबकि राहुल गांधी को 413,394 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में राहुल गांधी ने यहां से स्मृति ईरानी को हरा दिया था. तब राहुल गांधी को 408,651 वोट और स्मृति ईरानी को 300,748 वोट मिले थे.