Raj Kumar Sangwan RLD Baghpat Election Result 2024: बागपत से रालोद के राज कुमार सांगवान जीते, कौन रहा दूसरे नंबर पर?

Bagpat Raj Kumar Sangwan RLD Bagpat Lok Sabha Election 2024 result: बागपत लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे अब सामने आ चुके हैं. यहां से सपा के राज कुमार सांगवान ने 1 लाख 59 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. 2019 में भाजपा के सत्य पाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी को इस सीट पर हराया था. हालांकि 2014 में इस सीट पर बीजेपी से सत्य पाल सिंह ने सपा से गुलाम मोहम्मद को शिकस्त दी थी.

Raj Kumar Sangwan RLD Amarpal Sharma SP baghpat

यूपी तक

05 Jun 2024 (अपडेटेड: 09 Jul 2024, 09:06 PM)

follow google news

Bagpat Raj Kumar Sangwan RLD Bagpat Lok Sabha Election 2024 result: बागपत लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. बागपत से रालोद प्रत्याशी राज कुमार सांगवान ने सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 59 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. आपको बता दें कि इस सीट पर 2019 में भाजपा के सत्य पाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी को इस सीट पर शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें...

 

Baghpat Lok Sabha Election 2024 Result 

पार्टी  कैंडिडेट वोट 
रालोद राज कुमार सांगवान  4,88,967
सपा  अमरपाल शर्मा 3,29,508
बसपा  प्रवीण बैंसला (बंसल) 92,266
बहुमत    1,59,459

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे ?

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के सत्य पाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी को इस सीट पर 23 हजार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. सत्य पाल सिंह को 525,789 वोट मिले थे, जबकि जयंत चौधरी को 5,02,287वोट मिले थे. हालांकि 2014 में  इस सीट पर बीजेपी से  सत्य पाल सिंह ने सपा से गुलाम मोहम्मद को शिकस्त दी थी. सत्य पाल सिंह को 4,23,475 वोट मिले थे और गुलाम मोहम्मद 2,13,654 को  वोट मिले थे.
 

    follow whatsapp