Kaiserganj Exit Poll Result 2024 : कैसरगंज का एग्जिट पोल, क्या सपा इस सीट पर मार रही बाजी?

अंचल श्रीवास्तव

01 Jun 2024 (अपडेटेड: 04 Jun 2024, 07:09 AM)

Kaiserganj Lok Sabha Exit Poll 2024 :  लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है, जिसके बाद अब यूपी की 80 सीटों को लेकर  एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं.

 Kaiserganj Lok Sabha Exit poll 2024

Kaiserganj Lok Sabha Exit poll 2024

Google CTA

Kaiserganj Lok Sabha Exit poll 2024 :  लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई है, जिसके बाद अब यूपी की 80 सीटों को लेकर  एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के हॉट सीटों में से एक कैसरगंज लोकसभा सीट के एग्जिट पोल को जानिए वहां के पत्रकारों से. बता दें कि  कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं सपा ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के खिलाफ बाह्मण चेहरे पर दांव लगाया. सपा ने इस सीट से भगत राम मिश्रा को टिकट दिया. जो करण भूषण के सामने ताल ठोंक रहे हैं . कैसरगंज सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने भी ब्राह्मण कार्ड ही चला. बसपा ने इस सीट से नरेंद्र पांडेय को टिकट दिया. 

यह भी पढ़ें...

Kaiserganj Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates | Uttar Pradesh Election Results 2024 Live | Gorakhpur Lok Sabha election result 2024 | Raebareli Lok Sabha Election Result 2024 Live | Amethi Lok Sabha Election Result 2024 live | Kannauj Lok Sabha Election Result 2024 Live | Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 live

बृजभूषण शरण सिंह का मैनेजमेंट रहा है शानदार

कैसरगंज के वरिष्ठ पत्रकार ओमकार पाठक ने बताया कि, 'कैसरगंज ब्राहमण बाहुल्य सीट है. सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा इस चुनाव में असर तो डाल रहे हैं लेकिन बृज भूषण सिंह का मैनेजमेंट शानदार रहता है. इस चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है  लेकिन मार्जिन कम रहेगी.' वहीं स्थानीय पत्रकार देव मनी त्रिपाठी ने बताया कि,  बृजभूषण शरण सिंह का मैनेजमेंट बेहतरीन है लेकिन इस बारे उन्हें सपा प्रत्याशी से कांटे की टक्कर मिली है. कैसरंगज ब्राह्मण बाहुल्य सीट है. इस चुनाव में बीजेपी आगे नजर आ रही है लेकिन जीत हार के बीच मार्जिन कम रहेगी.'

दलित और मुस्लिम वोटर्स ने किया खेल!

वहीं पत्रकार शाहिद बेग ने बताया कि, हुक और कुक में बृज भूषण शरण सिंह माहिर हैं. उनकी डगर इस बार आसान नहीं है. उनकी हारने की संभालवना भी थोड़ी बहुत है. अगर वो जीतते हैं तो जीत-हार के बीच मार्जीन काफी कम रहने वाला है.  पत्रकार अनुराग सिंह ने कहा कि,  'कैसरगंज में 2 जिले बहराइच व गोंड़ा ब्राह्मण मुश्लिम यादव के  गठजोड़ के कारण सपा मजबूत स्थिति में आ गयी है. बीजेपी की जीत होगी मार्जिन कम रहेगा.' वहीं पीटीआइ के जनकी शरण द्विवेदी ने बताया कि,  'बृज भूषण सिंह चुनाव प्रबंधन में माहिर माने जाते है अंततः वह अपने बेटे के इस चुनाव को अपने पक्ष में कर ले जा सकते हैं. ब्राह्मणों का 50 प्रतिशत वोट भगत राम मिश्र को गया है. मुसलमानों-दलितों का वोट मिलाकर भगत राम बीस पड़ रहे हैं.'

2019 में ऐसे थे नतीजे

पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा बृजभूषण सिंह 581,358
सपा+बसपा चंद्रदेव यादव 3,19,757
कांग्रेस विनय कुमार पांडे  37,132
हार-जीत के बीच अंतर   2,61,601

नोट: यह महज एग्जिट पोल और पत्रकारों के आकलन का दावा है. 4 जून को इस सीट पर नतीजे इससे अलग भी हो सकते हैं.