मुरादाबाद से BJP कैंडिडेट Kunwar Sarvesh Singh का निधन, अब इस सीट पर चुनाव आयोग क्या फैसला लेगा?

यूपी तक

• 10:11 PM • 20 Apr 2024

71 साल के कुंवर सर्वेश सिंह की मौत दिल्ली एम्स में हुई है. अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है. भाजपा प्रत्याशी के तौर पर वह मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से खड़े हुए थे. कल ही मुरादाबाद में वोटिंग हुई थी.

Moradabad News, Kunwar Sarvesh Singh, Moradabad BJP Kunwar Sarvesh Kumar, Kunwar Sarvesh Kumar Death, UP BJP

Kunwar Sarvesh Singh

Google CTA

Moradabad News: मुरादाबाद के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. कुंवर सर्वेश सिंह का निधन उस समय हुआ है, जब मुरादाबाद लोकसभा में कल यानी बीते शुक्रवार ही वोटिंग हुई थी. बता दें कि कुंवर सर्वेश सिंह की मौत की खबर ने भाजपा को झटका दिया है. कुंवर सर्वेश सिंह की दबंग पहचान थी और वह इस क्षेत्र में भाजपा के मजबूत नेता माने जाते थे. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि कुंवर सर्वेश सिंह का निधन दिल्ली एम्स में हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां हाल ही में उनका ऑपरेशन किया गया था. कुंवर सर्वेश सिंह की उम्र 71 साल की थी. कुंवर सर्वेश सिंह की मौत के बाद अब यह सवाल उठ गया है कि अब मुरादाबाद लोकसभा सीट का क्या होगा? चुनाव आयोग इसपर क्या फैसला लेगा? 

अब आगे क्या होगा?

हम आपको चुनाव आयोग का पूरा नियम प्वाइंट में समझाते हैं.