सपा की एक और लिस्ट आई सामने, जानें अखिलेश ने कैसरगंज-फतेहपुर से किसे दिया टिकट?

यूपी तक

• 12:21 PM • 03 May 2024

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में सपा ने फतेहपुर और कैसरगंज से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

UP Tak
Google CTA

Samajwadi Party Candidate List: आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. दरअसल, शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने ऐलान कि राहुल गांधी इस बार अमेठी की बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे. इसी सियासी गहमागहमी के बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में सपा ने फतेहपुर और कैसरगंज से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें...


आपको बता दें कि सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से पार्टी के यूपी चीफ नरेश उत्तम पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

गौरतलब है कि कैसरगंज यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है. इस बार भाजपा ने यहां से अपने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है. वहीं बसपा ने यहां से नरेंद्र पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है. आपको बता दें कि कैसरगंज और फतेहपुर में नामंकन करने की आज यानी 3 मई आखिरी तारीख है.