UPSSSC Result: यूपी में सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1,828 पदों में से 1,643 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है. विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ की लिस्ट भी अपलोड कर दी है.
ADVERTISEMENT
1643 उम्मीदवारों का हुआ चयन
इस भर्ती के लिए कुल 1828 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, जिनमें से 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है. इस रिजल्ट को लेकर उम्मीदवार काफी समय से सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे. इसके अलावा, उम्मीदवारों ने UPSSSC के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था. अब रिजल्ट आने के बाद सरकार के सूचना विभाग ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
कितने पदों पर था चयन?
इस भर्ती में कुल 1,828 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे. इनमें से.
आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के तहत सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन)
सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन)
लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन)
यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सहायक लेखाकार का 1 पद
अब 1,643 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है.
सहायक लेखाकार (सामान्य चयन) का कट-ऑफ
अनारक्षित (General): 54.75
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 45.25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 52.00
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित: 17.75
महिलाएं: 39.50
भूतपूर्व सैनिक: 45.75
सहायक लेखाकार (विशेष चयन) का कट-ऑफ
अनुसूचित जाति (SC): 8.00
अनुसूचित जनजाति (ST): 20.25
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 47.25
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित: 29.75
महिलाएं: 40.00
लेखा परीक्षक का कट-ऑफ
अनारक्षित (General): 61.25
अनुसूचित जाति (SC): 52.00
अनुसूचित जनजाति (ST): 41.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 58.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 58.25
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित: 35.75
महिलाएं: 55.75
भूतपूर्व सैनिक: 29.00
दिव्यांग जन: 33.50
हालांकि इस भर्ती का रिजल्ट आ गया है, लेकिन अब भी कई ऐसी भर्तियां हैं जिनके रिजल्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है और इसके लिए वे लगातार UPSSSC से गुहार लगा रहे हैं.
ADVERTISEMENT










