UGC NET June 2026 में आयोजित परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर-की जल्द ही करेगा जारी! यूपी के अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड, जानें आपत्ति दर्ज और नंबर जांचने का तरीका

यूपी तक

• 08:00 AM • 04 Jul 2026

UGC NET 2026: UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर-की NTA जल्द ही जारी सकती है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविज़नल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का भी विकल्प दिया जाएगा.

UP Tak
Google CTA

UGC NET 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर-की जारी कर सकता है. NTA द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था. हालांकि एजेंसी ने अभी तक आंसर-की जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के एक से दो हफ्ते के भीतर इसे जारी कर दिया जाता है. जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें...

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के स्टेप्स

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'UGC NET June 2026 Answer Key' लिंक या 'Candidate Activity' सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
  3. इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और सुरक्षा पिन (Security Pin) को दर्ज करना होगा.
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद प्रोविज़नल आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी.
  5. आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि कोई उम्मीदवार प्रोविज़नल आंसर-की के किसी उत्तर से असंतुष्ट है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए चैलेंज लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. यह लिंक केवल 2 से 3 दिनों के लिए ही खुलेगा. प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करना होगा. इसके साथ ही सहायक दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे. ध्यान रहे कि केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सबमिशन ही मान्य होंगे; ईमेल, पोस्ट या फैक्स द्वारा भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए इन चरणों का पालन करें

  1. वेबसाइट पर जाकर "Challenge Answer Key" पर क्लिक करें.
  2. अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड से लॉग इन करें.
  3. रिस्पॉन्स देखने के लिए "View Question Paper" या "Challenge Answer Key" पर क्लिक करें.
  4. स्क्रीन पर दिख रहे क्वेश्चन आईडी (Question ID) और सही ऑप्शन आईडी (Correct Option ID) को नोट करें.
  5. जो विकल्प आपको सही लगता है उसे चुनें, या ज़रूरत पड़ने पर "no correct option" पर टिक करें.
  6. अपने सहायक प्रमाण को एक सिंगल पीडीएफ (PDF) फाइल के रूप में अपलोड करें.
  7. अपने चयन की समीक्षा करने के लिए "Save your Claims" पर क्लिक करें.
  8. अंत में प्रति प्रश्न 200 रुपये फीस का भुगतान करके आपत्ति सबमिट करें.

संभावित स्कोर मिलाने का तरीका

उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट से पहले अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकते हैं. इसकी मार्किंग स्कीम इस प्रकार है:

  1. फाइनल आंसर-की से मेल खाने वाले प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को +2 अंक मिलेंगे.
  2. गलत या बिना प्रयास किए गए उत्तर के लिए 0 अंक मिलेंगे; इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
  3. हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में अंतर होने पर अंग्रेजी संस्करण को ही अंतिम और सही माना जाएगा.
  4. अपना कुल स्कोर जानने के लिए पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के नंबरों को जोड़ना होगा.

यूपी के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

उत्तर प्रदेश समेत देश भर से इस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रोविज़नल आंसर-की चेक करने के लिए समय-समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें. यूजीसी नेट परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों को एक साथ क्लियर करना होगा और अपनी कैटेगरी के लिए निर्धारित किए गए न्यूनतम प्रतिशत अंक (Qualifying Marks) हासिल करने होंगे. सामान्य (General) और आरक्षित (Reserved) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक अलग-अलग तय किए गए हैं. सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की के साथ ही रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी करेगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना फाइनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.