CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं में टॉपर खुशी की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

यूपी तक

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 01:29 PM)

CBSE 12वीं पास करने वाली खुशी की मार्कशीट और नंबर देखकर हर कोई हैरान रह गया. जानिए उन्होंने किस विषय में कितने अंक हासिल किए.

CBSE 12th one of the topper Khushi's Marksheet

CBSE 12th one of the topper Khushi's Marksheet

Google CTA

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है और इस बार सभी टॉपर्स में एक हैं प्रिंस एकेडमी, सीकर, राजस्थान की खुशी शेखावत. खुशी ने 500 में से 499 अंक यानी 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर्स की कतार में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है. 

यह भी पढ़ें...

खुशी ने जिन विषयों से 12वीं की परीक्षा दी थी, उनमें उन्होंने चौंकाने वाले अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी और पेंटिंग में 100 में 100 अंक हासिल किए, जबकि इंग्लिश में उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए. इतनी शानदार मार्कशीट देखकर हर कोई हैरान है और उनकी मेहनत की सराहना कर रहा है.

यहां नीचे देखिए खुशी की मार्कशीट

CBSE 12th Board result 2025: 12वीं के रिजल्ट से पहले सीबीएसई ने जारी किया पास पर्सेंटेज, इस जोन ने मारी बाजी

खुशी की पूरी स्कूली शिक्षा प्रिंस एकेडमी, सीकर से ही हुई है. उन्होंने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से की है. खुशी का परिवार शिक्षा के प्रति समर्पित रहा है. उनके पिता दिलीप सिंह शेखावत, भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और मां संजु कंवर, एक गृहणी हैं.

CBSE 10th Board result 2025: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं के रिजल्ट का पास पर्सेंटेज, इस जोन ने मारी बाजी

खुशी मूल रूप से ढोलास, लक्ष्मणगढ़, सीकर की रहने वाली हैं और वर्तमान में परिवार के साथ धोद रोड, सीकर में निवास करती हैं. खुशी का सपना है कि वह भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर समाज की सेवा करें.

खुशी की यह सफलता न केवल सीकर जिले बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए गर्व का विषय बन गई है.