CM योगी की युवाओं के लिए बड़ी सौगात: हर साल बनेंगे 1 लाख युवा उद्यमी, मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

CM Yogi Yuva Udhyami Scheme: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए खजाना खोल दिया है. सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत अब हर साल 1 लाख युवाओं को ब्याज मुक्त लोन देकर उद्यमी बनाया जाएगा. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 10:53 AM • 20 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना' (CM Yuva Udhyami Scheme) को लेकर बड़ी घोषणा की है. सरकार का लक्ष्य युवाओं को 'नौकरी मांगने वाला' नहीं, बल्कि 'नौकरी देने वाला' बनाना है. सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर साल 1 लाख युवा उद्यमी तैयार करने की दिशा में काम कर रही है. सरकार का मानना है कि उत्तर प्रदेश की 56 से 60 प्रतिशत वर्कफोर्स युवा है, जो ऊर्जा और प्रतिभा से संपन्न है. 

यह भी पढ़ें...

गारंटी मुक्त और ब्याज मुक्त लोन

इस योजना के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए गारंटी मुक्त और ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाएगा. इसका उद्देश्य यह है कि पैसे की कमी की वजह से किसी भी प्रतिभावान युवा का बिजनेस आइडिया न रुके. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सिर्फ पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल टेक्नोलॉजी, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर और डाटा साइंस जैसे उभरते हुए क्षेत्रों से भी जोड़ा जा रहा है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है. 

योगी आदित्यनाथ ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी के नौजवान दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में CEOs के रूप में अपनी धमक दिखा रहे हैं. सरकार अब ऐसी व्यवस्था कर रही है कि इन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रदेश के भीतर ही पर्याप्त अवसर मिलें.