UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन निदेशालय में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें 3 विशेष और 1,248 सामान्य पद शामिल हैं. आयोग ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
आवेदन करने की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 है. इस भर्ती के लिए केवल वहीं लोग फॉर्म भर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) दी है.
आवेदन की जरूरी तारीखें
पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 9 सितंबर 2026 से हो चुकी है. आयोग ने फीस जमा करने और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई है. यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती होती है, तो उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं.
कुल पदों का पूरा विवरण
UPSSSC ने पशुपालन निदेशालय के तहत कुल 1251 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें पशुधन प्रसार अधिकारी के 1248 सामान्य पद है. इसके साथ ही विशेष चयन के तहत 3 पद शामिल किए गए हैं.
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 (PET-2025) की परीक्षा का स्कोर कार्ड होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों का जीव विज्ञान से 12वीं में पास होना जरूरी है और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से पशुधन प्रसार में दो साल का डिप्लोमा भी होना चाहिए.
आवेदन करने के लिए आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार और यूपीएसएसएससी के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों को 25 रुपए ऑनलाइन फीस देनी होगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित पशुधन प्रसार अधिकारियों को लेवल-5 के तहत हर महीने वेतन दिया जाएगा. इसमें न्यूनतम सैलरी 29,200 रुपये से लेकर अधिकतम सैलरी 92,300 रुपये तक तय की गई है.
आवेदन करने का आसान तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 से संबंधित विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 का लिंक खोलें.
- अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता जांचें.
- इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- अपने मौजूदा यूपीएसएसएससी पंजीकरण विवरण से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पीईटी-2025 से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को दोबारा जांच लें.
- फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें और पुष्टि पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
ADVERTISEMENT











