Home Guard Exam Date: 41424 पदों के लिए एग्जाम डेट घोषित, कब मिलेगा एडमिट कार्ड और कैसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची?

संतोष शर्मा

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 10:39 AM)

UP Home Guard Recruitment 2026: 41424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है. खबर में आगे पढ़िए कब मिलेगा एडमिट कार्ड और कैसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची.

 UP Home Guard Exam Date

UP Home Guard Exam Date

Google CTA

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित 41424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है. खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

आज से जानें अपना परीक्षा केंद्र और शहर

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आज से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है. अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस जिले और किस शहर में आयोजित की जाएगी. इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को आने-जाने की योजना बनाने में आसानी होगी.

परीक्षा का पूरा शेड्यूल (25, 26 और 27 अप्रैल)

यूपी के 74 जिलों में यह लिखित परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय और पालियां इस प्रकार हैं:

  • तारीख: 25, 26 और 27 अप्रैल 2026
  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा?

भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा के विस्तृत एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से ठीक 3 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. शेड्यूल नीचे दिया गया है:

  • 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 22 अप्रैल से.
  • 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 23 अप्रैल से.
  • 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 24 अप्रैल से.

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे.