RBI में सरकारी नौकरी का मौका, 120 पदों पर निकली बंपर भर्ती, एक लाख से ऊपर सैलरी वाली जॉब की पूरी डिटेल जानिए

दीक्षा सिंह

• 11:44 AM • 08 Sep 2025

RBI Job Recruitment: अगर आप भारतीय रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं आपके लिए एक अच्छी खबर है. RBI सर्विस बोर्ड ने ग्रेड-बी अधिकारियों के लिए 120 पदों भर्ती निकाली है.

RBI Job Recruitment

RBI Job Recruitment

Google CTA

RBI Job Recruitment: अगर आप भारतीय रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं आपके लिए एक अच्छी खबर है. RBI सर्विस बोर्ड ने ग्रेड-बी अधिकारियों के लिए 120 पदों भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन फार्म 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक भरे जाएंगे. वहीं फेस फर्स्ट के लिए परीक्षा 18 अक्टूबर को और फेस सेकंड के लिए 6 दिसंबर को परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी.

यह भी पढ़ें...

कितनी मिलेगी सैलरी

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार इस भर्ती अभियान में तीन अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं.सामान्य अधिकारी के लिए कुल कुल 83 रिक्तियां हैं. आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग -डीईपीआर अधिकारी के लिए कुल 17 रिक्तियां हैं. वहीं सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग यानी डीएसआईएम के लिए कुल 20 पद खाली हैं. इन तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 120 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. परीक्षा में चयनित उम्मीदवार को 1,22,717 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी. लेकिन शुरुआती बेसिक पे 55200 प्रति महीने रहेगी.

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार RBIBSB की आधिकारिक वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर से 30 सितंबर 2025 (रात 06:00 बजे तक)है.

किसकी कब होगी परीक्षा

ग्रेड 'बी' (सामान्य) अधिकारी परीक्षा (ऑनलाइन): 18 अक्टूबर 2025

डीईपीआर/डीएसआईएम अधिकारी परीक्षा (ऑनलाइन): 19 अक्टूबर 2025

ग्रेड 'बी' (सामान्य) अधिकारी परीक्षा (चरण- II): 06 दिसंबर 2025

डीईपीआर/डीएसआईएम अधिकारी परीक्षा (चरण- II): 07 दिसंबर 2025


क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन 

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है. इसमें तीन प्रकार के पद रखे गए हैं जिनकी योग्यता इस प्रकार से है. सामान्य अधिकारी के लिए उम्मीदवार को किसी भी यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.डीईपीआर के लिए उम्मीदवार के पास पीजी इन इकोनॉमिक्स, पीजीडीएम या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए. वहीं डीएसआईएम के लिए उम्मीदवार के पास स्टैटिक्स या मैथ में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है.