हाई कोर्ट में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए निकली भर्ती, बढ़ियां सैलरी पाने के लिए 28 मार्च तक भरें फॉर्म

High Court Recruitment 2026: एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के तहत हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफ रीडर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 06:53 PM • 05 Mar 2026

follow google news

High Court Recruitment 2026: हाई कोर्ट में नौकरी करना केवल एक रोजगार नहीं बल्कि सम्मान और प्रतिष्ठा से भी जुड़ा होता है. अगर आप भी न्यायपालिका में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफ रीडर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

भर्ती से जुड़ी डिटेल्स 

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें स्टेनोग्राफर का 1 पद, क्लर्क/प्रूफ रीडर के 17 पद और ड्राइवर का 1 पद शामिल है. इस भर्ती का विज्ञापन संख्या HC-Misc./2026 (1) है. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा. बता दें कि स्टेनोग्राफर पद के लिए वेतनमान 38500 से 122700 रुपये प्रति माह तक तय किया गया है. वहीं क्लर्क पद के लिए 20200 से 64000 रुपये तक वेतन मिलेगा. ड्राइवर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 21300 से 67800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.

पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है. स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास स्टेनो-टाइपिस्ट, जज राइटर या स्टेनोग्राफर के रूप में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए. साथ ही अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से काम करने की क्षमता और ट्रांसक्रिप्शन का ज्ञान होना आवश्यक है.

क्लर्क/प्रूफ रीडर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है.

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उसके पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए या फिर हैवी व्हीकल चलाने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए.

क्या है आयु सीमा?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 सल तय की गई है.

वहीं हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल रखी गई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी 18 से 50 साल  तक की आयु सीमा में आवेदन करने की अनुमति दी गई है. ऐसे में 50 साल तक के उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

क्या है चयन प्रक्रिया?

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके बाद संबंधित पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा. इन चरणों में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ) के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये तय किया गया है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा. ध्यान रहे कि एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाएं.

वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं और 27 फरवरी 2026 की तारीख वाला संबंधित विज्ञापन खोजें.

इसके नीचे दिए गए Click Here to Apply Online लिंक पर क्लिक करें.

अब New Candidate, Register Here विकल्प पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले लॉगइन नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें.

इसके बाद स्टेप 2 से स्टेप 7 तक मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.

अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें.

इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके.

यह भी पढ़ें: लेखपाल भर्ती के फॉर्म भरने वाले छात्रों का फूटा गुस्सा, आखिरी तारीख से पहले क्रैश हुई वेबसाइट...अब कोर्ट पहुंचा मामला