दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट और शॉर्टहैंड स्पीड वालों के लिए आई सरकारी नौकरी, सीनियर पीए और पीए के 150 पदों पर होगी भर्ती

अभय राठौर

07 Sep 2026 (अपडेटेड: 07 Sep 2026, 08:09 PM)

Delhi High Court Recruitment: दिल्ली हाईकोर्ट में SPA और PA के 150 पदों पर भर्ती निकली है. जो उम्मीदवार ग्रेजुएट है और शॉर्टहैंड भी आती है, वे उम्मीदवार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

Delhi High Court Recruitment: शॉर्टहैंड की स्पीड अच्छी है और अब सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती निकाली है. जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर काम करना चाहते हैं, वो दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. फॉर्म और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है.

यह भी पढ़ें...

किन पदों पर होगी भर्ती?

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए दो तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): इस पद के लिए कुल 117 रिक्तियां हैं.
  • पर्सनल असिस्टेंट (PA): इस पद के लिए कुल 33 रिक्तियां निकाली गई हैं.

आवेदन की जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026 

आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026 

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026 

फॉर्म में सुधार (करेक्शन): 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 

कौन कर सकता है आवेदन? 

सीनियर पीए (SPA): किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही, कंप्यूटर पर शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.

पर्सनल असिस्टेंट (PA): इसके लिए भी ग्रेजुएट होना आवश्यक है. शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है.

आयु सीमा का रखें ध्यान

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए. इसकी गड़ना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD/Ex-Servicemen) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी

सामान्य / ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS): 1,500 रुपये

एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PwBD): 1,300 रुपये
(फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकता है.)

वेबसाइट पर ऐसे करें आवेदन

हाईकोर्ट की इस भर्ती में शामिल होने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं.

  1. सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर जाएं.
  2. वहां अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  3. इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें.
  4. अपनी नई पासपोर्ट साइज कलर फोटो (100 से 200 KB) अपलोड करें और वेबकैम या मोबाइल से एक लाइव फोटो भी खींचकर लगाएं.
  5. अपना स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Thumb impression) अपलोड करें.
  6. अंत में ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करें. 
  7. फीस भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.  

कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी?

इन पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत शानदार सैलरी दी जाएगी. इसमें सीनियर पीए (SPA) के पद पर चयनित होने वालों को पे-मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार वेतन मिलेगा. तो वहीं, पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के आधार पर हर महीने वेतन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UPSSSC ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकाली भर्ती, ₹25500 से लेकर ₹81100 तक मिलेगी मंथली सैलरी