बागपत: बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या के 'ब्लाइंड केस' का खुलासा, जैकेट ने खोला आरोपी रोहताश का राज

Elderly Woman Murder Case: बागपत पुलिस ने 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या और रेप की गुत्थी सुलझा ली है. एक जैकेट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी रोहताश को गिरफ्तार किया गया है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 01:04 PM • 24 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने 10 दिन से चल रहे एक 'ब्लाइंड केस' का खुलासा करते हुए एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि 12 फरवरी 2026 की सुबह बागपत के सूरजपुर मेहनवा गांव में एक बुजुर्ग महिला की निर्वस्त्र लाश रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली थी. बुजुर्ग महिला अपने मायके (साकोकरोद) से लौट रही थी. वह बागपत तक टेम्पो से आई और वहां से टटीरी के लिए रिक्शा लिया, लेकिन रास्ते में पैदल घर लौटते समय वह दरिंदगी का शिकार हो गई. 

यह भी पढ़ें...

कैसे हुआ खुलासा? (ब्लाइंड केस टू मिस्ट्री सॉल्व्ड)

यह एक पूरी तरह से 'ब्लाइंड केस' था क्योंकि महिला मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और घटनास्थल के पास कोई सीधा सीसीटीवी कैमरा नहीं था. पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 150 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की. पुलिस को घटनास्थल से एक जैकेट मिली थी. फुटेज की जांच के दौरान आरोपी रोहताश घर से जैकेट पहनकर निकलता दिखा, लेकिन वापस लौटते समय वह बिना जैकेट के था. यही जैकेट पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बनी. आरोपी के पास से मृतका का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है. 

आरोपी रोहताश उसी गांव का रहने वाला है और शराब का आदी है. गांव में उसकी छवि पहले से ही खराब थी. पूछताछ में उसने कबूल किया कि नशे की हालत में उसने बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की और फिर उसकी हत्या कर दी. एसपी सूरज राय ने बताया कि इस केस को सुलझाने के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं. खुलासा करने वाली टीम को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है.