जौनपुर: आर्थिक तंगी के चलते तीन सगी बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर ‘आत्महत्या’ की

यूपी तक

• 08:12 AM • 19 Nov 2021

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र की फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन सगी बहनों ने बृहस्पतिवार, 19 नवंबर को देर रात ट्रेन…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र की फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन सगी बहनों ने बृहस्पतिवार, 19 नवंबर को देर रात ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी तीन बहनों प्रीति (16) काजल (14) और आरती (11) ने अपने घर से 18 किलोमीटर दूर जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. ऐसा बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते तीनों ने यह कदम उठाया.

उन्होंने बताया कि इन बहनों के पिता राजेंद्र प्रसाद गौतम की मौत नौ साल पहले हो चुकी है और उनकी मां तीन साल से पूरी तरह दृष्टिहीन है. उनकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है.

कुमार ने बताया कि पूरा परिवार आर्थिक से गुजर रहा था. तीनों बहनें और उनका भाई गणेश मजदूरी करते थे.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात सात बजे से तीनों बहनें लापता थीं. उनके पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू की, तो उन्हें रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि तीनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है.

गेटमैन प्रदीप ने लड़कियों के क्षत-विक्षत शव देखकर श्री कृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

जौनपुर: जमीन के विवाद में दो सगी बहनों की हत्या, दंपति गिरफ्तार