उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर की छत से बंधे फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने सोमवार, 6 दिसंबर को यह जानकारी दी.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद रविवार की शाम को पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहां सोहजनितागन गांव के रहने वाले अनुज कुमार की पत्नी निर्मेश का शव छत से बंधे फंदे से लटकता हुआ मिला. शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं इसी बीच, मृतक महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी.
7 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के घर संदूक में मिला, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
ADVERTISEMENT










