महोबा: प्रेमिका से फोन पर हुई कुछ बात, फिर आहत प्रेमी ने किया सुसाइड? जानें पूरा मामला

नाहिद अंसारी

• 03:17 PM • 27 Oct 2022

यूपी के महोबा (Mahoba News) जिले में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक ने प्रमिका से…

UPTak
Google CTA

यूपी के महोबा (Mahoba News) जिले में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक ने प्रमिका से फोन पर बात की और किसी बात को लेकर वो आहत हो गया और ये खतरनाक कदम उठा लिया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

मामला महोबा जिले में कबरई थाना क्षेत्र के झिरसहेबा गांव का है. जहां के रहने वाले जयनारायण ने बताया कि उसका छोटा भाई राजनारायण (20) कबरई थाना क्षेत्र के झिरसहेबा गांव में रहता था. दोनों के माता-पिता जनपद हमीरपुर के अछरेला गांव में रहते हैं. उसने बताया कि मृतक के मोबाइल पर बीती रात एक युवती का फोन आया था. इसके बाद छोटा भाई फंदे से झूल गया. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिससे बीती रात मोबाइल पर बात करते हुए राजनारायण से विवाद हो गया. किसी बात को लेकर दोनों आपस मे झगड़ने लगे. दोनों के बीच फोन पर इस कदर नोक झोंक हो गई कि भाई ने गुस्सा होकर फांसी लगा ली है. जिससे उसकी मौत हो गई है.

दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग और बातचीत की ऑडियो मोबाइल में मिला है. कबरई थाने के इंस्पेक्टर विनोद प्रजापति ने बताया कि युवक ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों की तहरीर की जांच की जा रही है. इसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

महोबा: पटरियों पर लाल झंडी लगाकर सो गया था गेटमैन, ट्रेन ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला हादसा