लखीमपुर खीरी: हाथी का 69 सेंटीमीटर लंबा एक दांत किया गया बरामद, दो शिकारी पकड़े गए

भाषा

• 03:31 AM • 27 Jun 2022

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने रविवार को हाथी के दांत की तस्करी की कोशिश कर रहे दो शिकारियों…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने रविवार को हाथी के दांत की तस्करी की कोशिश कर रहे दो शिकारियों को पलिया कस्बे में पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें...

दुधवा बाघ अभ्यारण के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर अभयारण्य के अधिकारियों की एक टीम ने पलिया-दुधवा मार्ग पर वकील अहमद और गोविंद नामक दो शिकारियों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हाथी का एक दांत बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि 69 सेंटीमीटर लंबा यह दांत लगभग साढे चार किलोग्राम का था.

पाठक ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

UP Tak को दीजिए सुझाव और पाइए आकर्षक इनाम

दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की ताकत ही है कि इंडिया टुडे ग्रुप के Tak परिवार के सदस्य यूपी तक ने YouTube पर 60 लाख सबस्क्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. हमें और बेहतर बनने के लिए सिर्फ 60 शब्दों में आपके बेशकीमती सुझावों की जरूरत है. सुझाव देने वाले चुनिंदा लोगों को हमारी तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. यहां नीचे शेयर की गई खबर पर क्लिक कर बताए गए तरीके से अपने सुझाव हमें भेजें और इनाम पाएं.

YouTube पर UP Tak परिवार 60 लाख पार, हम और बेहतर कैसे बनें? 60 शब्दों में बताइए, इनाम पाइए