कानपुर: जिस हॉस्टल में नहाती लड़कियों का बना वीडियो, वहां ASP के नेमप्लेट की क्या कहानी?

रंजय सिंह

• 04:37 AM • 30 Sep 2022

Kanpur News: कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल (Kanpur Girls Hostel) में सफाई कर्मचारी द्वारा नहाती लड़कियों का वीडियो बनाने के मामले में अब एक नया मोड़…

UPTak
Google CTA

Kanpur News: कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल (Kanpur Girls Hostel) में सफाई कर्मचारी द्वारा नहाती लड़कियों का वीडियो बनाने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. बता दें कि इस बिल्डिंग पर बुलंदशहर में तैनात एडिशनल एसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेमप्लेट लगी हुई थी. इसके बाद दावा किया गया कि यह बिल्डिंग एडिशनल एसपी की है. मगर अब इस मामले में एडिशनल एसपी ने यूपी तक से खास बातचीत में अपनी सफाई दी है.

यह भी पढ़ें...

एडिशनल एसपी सुरेंद्र तिवारी ने यूपी तक को फोन पर सफाई देते हुए कहा, “मेरी कोई बिल्डिंग कानपुर में है, इसका मुझे पता ही नहीं. इस बिल्डिंग से मेरा कोई लेना देना नहीं है. कानपुर में जब पोस्टिंग थी, तब कई लोग मिलने आते थे. उसमें पता चला है कि किसी सोमानी नाम के व्यापारी ने मेरी नेमप्लेट लगाई थी. कानपुर के पुलिस अधिकारियों ने मुझसे फोन करके पूछा तो मैंने साफ कह दिया है कि ना मेरी कोई प्रॉपर्टी है और ना मैं पोस्टिंग से हटने के बाद दोबारा कानपुर गया हूं. इसमें जिसने भी नेम प्लेट लगाई हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए.”

आरोप है कि सफाई कर्मचारी ने छात्राओं के कई ऐसे वीडियो बनाए थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ में पुलिस उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है.

लड़कियां नहा रही होती थीं तो वीडियो बना लेता था स्वीपर! कानपुर कांड में पता चलीं ये बातें