DGP मुख्यालय में पत्रकार के साथ IPS अधिकारी ने की बदसलूकी, वीडियो वायरल, जानें पूरी कहानी

संतोष शर्मा

• 07:28 AM • 09 Jan 2023

Lucknow News: रविवार, 8 जनवरी को कड़ाके के ठंड के बीच यूपी की सियासत गर्म रही. दरअसल, लखनऊ पुलिस ने रविवार को सपा मीडिया सेल…

UP Tak
Google CTA

Lucknow News: रविवार, 8 जनवरी को कड़ाके के ठंड के बीच यूपी की सियासत गर्म रही. दरअसल, लखनऊ पुलिस ने रविवार को सपा मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया. इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव मनीष जगन की गिरफ्तारी के विरोध में डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए. अखिलेश के डीजीपी मुख्यालय पहुंचने की जानकारी मिलने पर तमाम मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे. मगर इस दौरान आरोप है कि लखनऊ के JCP (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की, जिसका वीडियो भी सामने आया है. खबर में आगे जानिए आखिर घटना के वक्त क्या हुआ था?

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव के डीजीपी मुख्यालय पहुंचते ही मीडिया भी अंदर पहुंच गई, जिसके बाद डीजीपी मुख्यालय के सभी गेट बंद कर दिए गए. इस दौरान एक चैनल के शुभम पांडे नामक पत्रकार भी अपने कैमरामैन के साथ मुख्यालय के अंदर थे. अंदर कैमरा चलाने पर पाबंदी लगा दी गई थी. जो पत्रकार बिना कैमरे के भी पहुंचे थे, उनके भी मोबाइल चलाने पर रोक लगा दी गई.

इस बीच शुभम से उनके चैनल ने लाइव मांगा. शुभम वहीं खड़े होकर लाइव देने लगे. सामने आए वीडियो के अनुसार, कैमरा ऑनलाइन होते देख लखनऊ के JCP (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया ने कैमरा पर हाथ मार दिया. उनके साथ लखनऊ के सीओ एलआईयू और डीजीपी मुख्यालय के RI ने भी धक्का मुक्की शुरू कर दी.

आपको बता दें कि कैमरामेन के साथ भी बदसलूकी की गई. इस सब के बीच पत्रकार शुभम पांडे ने JCP मोर्डिया के द्वारा की गई इस अभद्रता पर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया. आपको बता दें कि पत्रकार शुभम से धक्कामुक्की कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Weather News: UP में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे से राहत नहीं, लखनऊ में विजिबिलिटी रही जीरो