पवन सिंह के भोजपुरी गाने कमर दबादी ने मचाया बवाल, इसमें उनके साथ थिरक रहीं नम्रता मल्ला कौन हैं?

यूपी तक

28 Mar 2025 (अपडेटेड: 28 Mar 2025, 01:47 PM)

Pawan Singh Namrita Malla Chemistry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे पवन सिंह का ताजा गाना 'कमर दबादी' रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Pawan Singh Namrita Malla Chemistry

Pawan Singh Namrita Malla Chemistry

Google CTA

Pawan Singh Namrita Malla Chemistry: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'कमर दबादी' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए और यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली. पवन सिंह की दमदार आवाज और बिंदास अंदाज के साथ इस गाने में उनके साथ थिरक रही हैं नम्रता मल्ला, जिनकी बोल्ड अदाएं और शानदार डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नम्रता मल्ला कौन हैं, जिन्होंने इस गाने में अपनी मौजूदगी से बवाल मचा दिया?  

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का 'पावर स्टार' कहा जाता है. उनका हर गाना फैंस के बीच तहलका मचाने में कामयाब रहता है. हाल ही में उनका एक और नया गाना 'कमर दबादी' रिलीज हुआ है दो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने में पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला हैं जिनके ग्लैमरस अवतार और बैली डांस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया. गाना रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर ही ट्रेंडिंग में शुमार हो गया और अब तक इसके व्यूज लाखों में पहुंच चुके हैं. 

 

  
नम्रता मल्ला कौन हैं?

नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा की उभरती हुई स्टार हैं. नम्रता को बोल्डनेस और डांसिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है. उन्हें 'भोजपुरी की नोरा फतेही' कहा जाता है. क्योंकि उनकी स्टाइल और कॉन्फिडेंस बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही से मिलता-जुलता है. नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में अपनी जगह बनाई. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनके ग्लैमरस फोटोज और डांस वीडियो फैंस के बीच वायरल होते रहते हैं.
  
नम्रता इससे पहले भी पवन सिंह के साथ 'लाल घाघरा' जैसे हिट गाने में नजर आ चुकी हैं, जो यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा वह खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी के बड़े सितारों के साथ भी काम कर चुकी हैं. 'कमर दबादी' में उनका बैली डांस और हॉट लुक इस गाने की यूएसपी बन गया है. छोटी ड्रेस में उनकी कातिलाना अदाएं और पवन सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है.
  

फैंस का रिएक्शन

'कमर दबादी' को VYRL भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं. संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है, और वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्ट किया है. गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने की है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है. पवन सिंह ने नम्रता के साथ अपनी जोड़ी को खास बताया है.  

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया. एक फैन ने लिखा, "पवन सिंह और नम्रता की जोड़ी हर बार कमाल करती है, यह गाना तो आग लगा रहा है!" वहीं, एक अन्य यूजर ने नम्रता के डांस की तारीफ करते हुए कहा, "नम्रता का बैली डांस इस गाने की जान है."