आम्रपाली की बड़ी-बड़ी आंखों में मोटे-मोटे आंसू, विदेशी लड़की के बगल में खड़े निरहुआ भी उदास! दोनों की नई केमिस्ट्री गजब वायरल

यूपी तक

09 Apr 2025 (अपडेटेड: 09 Apr 2025, 04:09 PM)

Bhojpuri new song: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गए हैं. उनके नए गाने 'बलमुआ कईसे तेजब' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है. बता दें कि इस गाने को Nirahua Music World के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

Bhojpuri New Song

Bhojpuri New Song

Google CTA

Amrapali Dubey Latest Song Balamua Kaise Tejab: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गए हैं. उनके नए गाने 'बलमुआ कईसे तेजब' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है. इस गाने में आम्रपाली की बड़ी-बड़ी आंखों में मोटे-मोटे आंसू और उनके बगल में उदास खड़े निरहुआ की जोड़ी ने भावनाओं का ऐसा तूफान ला दिया कि हर कोई उनकी केमिस्ट्री का दीवाना हो गया. यही वजह है कि यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें...

आम्रपाली के नए गाने ने कायम किए रिकॉर्ड 

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना 'बलमुआ कईसे  तेजब 4.0' यूट्यूब पर रातोंरात वायरल होकर, एक नया रिकॉर्ड  बना रहा है. यह गाना उनकी सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 4' का हिस्सा है. बता दें कि इस गाने को Nirahua Music World के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. गाने को मशहूर गायिका कल्पना ने गाया है,जिसके बोल प्यारेलाल यादव ने लिखें है और संगीत प्रवेशलाल यादव ने दिया हैं. रिलीज के बाद, इस गाने ने यूट्यूब पर 1.5 मिलियन से अधिक व्यूज और 15 हजार से अधिक लाइक्स हासिल किए हैं. निरहुआ और आम्रपाली ने इसकी खुशी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है. 

ये भी पढ़े: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ 

आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए एक और खुशखबरी 

हाल ही में, उनकी नई फिल्म 'घूंघटवाली सुपरस्टार' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक शेख बंटी हैं. फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है जो दर्शकों को एक नए और रोमांचक अनुभव का वादा करती है.

फिल्म का ट्रेलर देखकर आम्रपाली के फैंस उनके एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर में आम्रपाली दुबे घूंघट में स्टेज पर खड़ी होकर एक सिंगिंग रियलिटी शो में गाना गाती हैं, जिससे जज और ऑडियंस भावुक हो जाते हैं. .