अंजलि राघव की कमर को टच करने का वीडियो वायरल होने का बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मांगी माफी, ये सब बातें कहीं

यूपी तक

• 09:55 AM • 31 Aug 2025

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस अंजलि राघव से माफी मांगी है, जानें लखनऊ में हुई घटना, अंजलि की प्रतिक्रिया और पवन सिंह के माफीनामे की पूरी कहानी.

Pawan Singh, Anjali Raghav

Pawan Singh is being criticised for inappropraitely touching actor Anjali Raghav at an event. (Photo: Screenshot from the video)

Google CTA

भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अंजलि राघव इन दिनों खूब चर्चा में हैं. पिछले दिनों इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. यह वीडियो लखनऊ के एक कार्यक्रम के दौरान का है. वायरल वीडियो में पवन सिंह, अंजलि राघव की कमर को छूते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद एक्ट्रेस अंजलि का रिएक्शन भी इसपर सामने आया. अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर लखनऊ में हुई घटना के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी. अंजलि ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें बहुत बुरा लगा और उन्हें रोना भी आया. अब पवन सिंह का भी इस पूरे मामले में रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने माफी मांग ली है.

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि, 'अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण में आपका लाइव देख नहीं पाया, मुझे दब इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा, मेरा आपके प्रति कोई गलत इंटेशन नहीं था क्योंकि हमलोग कलाकार हैं, इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई तो उसके मैं क्षमा प्रार्थी हूं.' पवन सिंह की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट यहां नीचे देखा जा सकता है. 

ये भी देखें: पवन सिंह ने भीड़ के सामने कमर को छुआ था... इसपर पहली बार सामने आया भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजलि राघव का रिएक्शन 

पवन सिंह और अंजलि राघव के वायरल वीडियो की पूरी कहानी यहां जानिए

पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच लखनऊ के स्टेज पर जो कुछ हुआ वो आज पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में जो कुछ दिख रहा है उसकी पूरी कहानी अंजलि ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताई है. अंजलि ने बताया है कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार डीएम (डायरेक्ट मैसेज) मिल रहे हैं, जिनमें लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने उस घटना पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, एक्शन क्यों नहीं लिया और थप्पड़ क्यों नहीं मारा? अंजलि के मुताबिक, कुछ लोग उन्हें ही गलत समझ रहे हैं और मीम्स पर लिख रहे हैं कि वह हंस रही थीं और मजे ले रही थीं. 

अंजलि ने बताया कि वह एक गाने की शूटिंग के लिए पवन सिंह से मिली थीं और तब सब कुछ सामान्य था. इसी वजह से उन्होंने लखनऊ के इवेंट में जाने के लिए हामी भर दी थी. जब वह लखनऊ में स्टेज पर थीं और लोगों से बात कर रही थीं, तब पवन सिंह ने उनसे कहा कि उनके कपड़े पर कुछ लगा हुआ है. अंजलि ने सोचा कि शायद उनकी नई साड़ी या ब्लाउज का टैग लगा रह गया होगा. उन्होंने इस बात को हंसकर टालने की कोशिश की, क्योंकि वह सार्वजनिक मंच पर इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती थीं.

अंजलि ने आगे बताया है कि, 'पवन सिंह बार-बार कहते रहे कि कुछ लगा हुआ है.' अंजलि ने अपनी बात पूरी करने के बाद जब साइड में जाकर अपनी टीम से पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ भी नहीं लगा था. यह जानने के बाद उन्हें बहुत बुरा लगा, गुस्सा आया और रोना भी आया. वह कहती हैं कि उस समय वह समझ नहीं पाईं कि क्या करें, क्योंकि वह लखनऊ में थीं और सामने मौजूद पूरी भीड़ पवन सिंह की थी. लोग उन्हें भगवान मान रहे थे और उनके पैरों में गिर रहे थे. अंजलि के साथ सिर्फ तीन-चार लोग थे, इसलिए उन्हें नहीं पता था कि अगर वह कुछ भी बोलतीं तो क्या होता.